Petrol-Diesel Price Hike: देश में पेट्रोल और डीजल के दाम दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं. दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दामों में आज फिर 80-80 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत अब 105 रुपए 41 पैसे और एक लीटर डीजल की कीमत 96 रुपए 67 पैसे हो गई है. चार महीने से ज्यादा के अंतराल के बाद 22 मार्च यानी मंगलवार को पहली बार इन कीमतों में बदलाव किया गया था, जिसके बाद पिछले 16 दिनों के अंदर 14वीं बार ईंधन महंगा हुआ है और तब से अबतक पेट्रोल-डीजल 10 रुपए से ज्यादा महंगा हुआ है.

मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 117 रुपए 57 पैसे

मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 84 पैसे और डीजल की कीमतों में 85 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102 रुपए 51 पैसे और एक लीटर डीजल की कीमत 104 रुपए 77 पैसे हो गई है.

गौरतलब है कि नवंबर की शुरूआत से मंगलवार तक ईधन की कीमतें स्थिर रहीं थी, उस दौरान केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: 5 रुपए और 10 रुपए प्रति लीटर की कमी की थी. ओएमसी विभिन्न कारकों के आधार पर परिवहन ईंधन लागत में बदलाव करती है. आखिरी कीमत में उत्पाद शुल्क, मूल्य वर्धित कर और डीलर का कमीशन शामिल है.

आयात पर 85 फीसदी निर्भर है भारत

पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में देश भर में बढ़ोतरी की गई है, लेकिन इनके दाम स्थानीय कर के आधार पर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हैं. ‘क्रिसिल रिसर्च’ के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में हुई वृद्धि से पूरी तरह से पार पाने के लिए दरों में 9 से 12 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की आवश्यकता है. भारत अपनी तेल की जरूरतें पूरी करने के लिए आयात पर 85 फीसदी निर्भर है.

यह भी पढ़ें-

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने आपातकाल हटाया, दर्जनों सासंद और मंत्री दे चुके हैं इस्तीफा

’आतंकवाद और सांप्रदायिक हिंसा के मद्देनजर पाकिस्तान की यात्रा से बचें’, अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’