Petrol-Diesel Price Hike: देश में महंगाई बढ़ती ही जा रही है. आज पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर से बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में पेट्रोल के दाम 50 पैसे और डीजल के दाम 55 पैसे बढ़ गए हैं, जिसके बाद राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 99 रुपए 11 पैसे और एक लीटर डीजल की कीमत 90 रुपए 42 पैसे हो गई है. कल राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी. चार महीने से ज्यादा के अंतराल के बाद मंगलवार को पहली बार इन कीमतों में बदलाव किया गया था, जिसके बाद पिछले 6 दिनों के अंदर 5वीं बार ईंधन महंगा हुआ है.

मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 113 रुपए 88 पैसे

देश की आर्थिक राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 113 रुपए 88 पैसे और एक लीटर डीजल की कीमत 98 रुपए 13 पैसे हो गई है. यहां पेट्रोल की कीमत में में 84 पैसे और डीजल की कीमत में 85 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. हाल ही में कच्चे तेल की कीमतों में तंग आपूर्ति के डर से लगभग 35-40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

कोलकाता-

एक लीटर पेट्रोल- 108.53 रुपए

एक लीटर डीजल- 93.57 रुपए

चेन्नई-

एक लीटर पेट्रोल- 104.90 रुपए

एक लीटर डीजल- 95 रुपए

गौरतलब है कि नवंबर की शुरूआत से मंगलवार तक ईधन की कीमतें स्थिर रहीं थी, उस दौरान केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: 5 रुपए और 10 रुपए प्रति लीटर की कमी की थी. ओएमसी विभिन्न कारकों के आधार पर परिवहन ईंधन लागत में बदलाव करती है. आखिरी कीमत में उत्पाद शुल्क, मूल्य वर्धित कर और डीलर का कमीशन शामिल है.

रूस के खिलाफ प्रतिबंध भारत के लिए चिंता का विषय

आशंका है कि रूस के खिलाफ मौजूदा प्रतिबंध ज्यादा वैश्विक आपूर्ति को कम कर देंगे और विकास को प्रभावित करेंगे. कच्चे तेल की कीमत सीमा भारत के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि इससे पेट्रोल और डीजल 15 से 25 रुपए महंगा हो सकता है. फिलहाल भारत अपनी जरूरत का करीब 85 फीसदी कच्चे तेल का आयात करता है.

यह भी पढ़ें-

About the Author
Latest entries
HighlightFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी