Petrol-Diesel Price Hike: देश में पेट्रोल और डीजल के दाम अब दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं. आज पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर से बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में पेट्रोल के दाम 30 पैसे और डीजल के दाम 35 पैसे बढ़ गए हैं, जिसके बाद राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 99 रुपए 41 पैसे और एक लीटर डीजल की कीमत 90 रुपए 77 पैसे हो गई है. कल राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 50 पैसे और 55 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी. चार महीने से ज्यादा के अंतराल के बाद पिछले हफ्ते मंगलवार को पहली बार इन कीमतों में बदलाव किया गया था, जिसके बाद पिछले 7 दिनों के अंदर 6वीं बार ईंधन महंगा हुआ है.

मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 114 रुपए 19 पैसे

देश की आर्थिक राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 114 रुपए 19 पैसे और एक लीटर डीजल की कीमत 98 रुपए 50 पैसे हो गई है. यहां पेट्रोल की कीमत में में 31 पैसे और डीजल की कीमत में 37 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. हाल ही में कच्चे तेल की कीमतों में तंग आपूर्ति के डर से लगभग 35-40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

कोलकाता-

एक लीटर पेट्रोल- 108.85 रुपए

एक लीटर डीजल- 93.92 रुपए

चेन्नई-

एक लीटर पेट्रोल- 108.18 रुपए

एक लीटर डीजल- 95.33 रुपए

गौरतलब है कि नवंबर की शुरूआत से मंगलवार तक ईधन की कीमतें स्थिर रहीं थी, उस दौरान केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: 5 रुपए और 10 रुपए प्रति लीटर की कमी की थी. ओएमसी विभिन्न कारकों के आधार पर परिवहन ईंधन लागत में बदलाव करती है. आखिरी कीमत में उत्पाद शुल्क, मूल्य वर्धित कर और डीलर का कमीशन शामिल है.

रूस के खिलाफ प्रतिबंध भारत के लिए चिंता का विषय

आशंका है कि रूस के खिलाफ मौजूदा प्रतिबंध ज्यादा वैश्विक आपूर्ति को कम कर देंगे और विकास को प्रभावित करेंगे. कच्चे तेल की कीमत सीमा भारत के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि इससे पेट्रोल और डीजल 15 से 25 रुपए महंगा हो सकता है. फिलहाल भारत अपनी जरूरत का करीब 85 फीसदी कच्चे तेल का आयात करता है.

यह भी पढ़ें-

’ब्रेक’ के बाद कांग्रेस के साथ फिर बढ़ रही है प्रशांत किशोर की नजदीकियां

इस साल 30 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 47 दिन तक चलेगी, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन जरूरी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया