Petrol-Diesel Price Hike:  पेट्रोल और डीजल के दाम शनिवार को फिर से बढ़ गए. एक बार फिर लोगों की जेब पर 80 पैसे प्रति लीटर का बोझ पड़ा है. चार महीने से ज्यादा के अंतराल के बाद मंगलवार को पहली बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी. इसके बाद से पिछले पांच दिनों के अंदर चौथी बार ईंधन महंगा हुआ है. लगातार बढ़ती महंगाई पर अब विपक्षी दल कांग्रेस आक्रमक हो गई है और केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में है. शनिवार को पार्टी के राहुल गांधी, रणदीप सिंह सुरजेवाला और कुछ अन्य नेताओं ने नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला.

राहुल गांधी ने क्या कहा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए ट्वीट किया. उन्होंने लिखा है, ‘राजा करे महल की तैयारी, प्रजा बेचारी महंगाई की मारी’. उन्होंने इस ट्वीट के साथ कुछ खबरों के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं, जिसमें पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम, एलपीजी के बढ़े हुए दामों का जिक्र है.

राजा करे महल की तैयारी,
प्रजा बेचारी महंगाई की मारी pic.twitter.com/efg6geD4vb
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 26, 2022

रणदीप सिंह सुरजेवाला का हमला

वहीं कांग्रेस के ही रणदीप सिंह सुरजेवाला ने लंबी कविता के जरिए केंद्र सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने ट्वीट किया, मोदी सरकार में महंगाई- "तारीख़ नई, तकलीफ़ वही" आज की सुबह भी महंगाई से शुरू. आज फ़िर से रेट ₹0.80 बढ़ा दिए.. नए भारत में डीज़ल/पेट्रोल का रोज़ नया रेट लगातार 5 दिन 4 हमला, ₹3.2/L की लूट.. भाजपा का जारी है- ‘ज़श्न भरा शपथ’ जनता को हर रोज़ महंगाई की चपत?

मोदी सरकार में महंगाई-
"तारीख़ नई, तकलीफ़ वही"

आज की सुबह भी महंगाई से शुरू
आज फ़िर से रेट ₹0.80 बढ़ा दिए..

नए भारत में डीज़ल/पेट्रोल का रोज़ नया रेट
लगातार 5 दिन 4 हमला, ₹3.2/L की लूट..

भाजपा का जारी है- ‘ज़श्न भरा शपथ'
जनता को हर रोज़ महंगाई की चपत?#PetrolDieselPriceHike pic.twitter.com/c24DFTf6uI
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) March 26, 2022

•करोड़ो कर्मचारियों के PF बचत पर कैंची
•घरेलू गैस #LPG एक झटके में ₹50 महंगा
•#PetrolDieselPrice ₹3.2/L बढ़ गया
•थोक डीज़ल एक ही बार में ₹25/L महंगा

ये सब तो अभी चुनावी जीत के
भाजपाई जश्न का ताज़ा ‘साइड इफ़ेक्ट’ है..

मोदी सरकार का कहना है-
जनता पर बोझ अभी ‘बहुत कम’ है ! pic.twitter.com/UjTk4Z1xYM
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) March 26, 2022

शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी ने भी घेरा

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्दी ने भी केंद्र सरकार पर हमला किया है. उन्होंने ट्वीट किया, मैं चुनाव आयोग से प्रार्थना करती हूं कि वह जल्द ही कुछ राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीख का ऐलान करें. ऐसा करते ही पेट्रोल औऱ डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत मिलेगी और इसके दाम नीचे आ जाएंगे.

Requesting Election Commission to please announce the schedule for upcoming state elections immediately, it will automatically move fuel price from deregulation to regulation mode& bring relief to Indians from soaring prices.
Elections=No fuel price rise 🤭 pic.twitter.com/lyIgyozZ9p
— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) March 26, 2022

ये भी पढ़ें

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच लोगों में बढ़ा इलेक्ट्रिकल व्हीकल का क्रेज, जानें क्या है इसकी खासियतें

देश में Petrol-Diesel की बढ़ती कीमतों की क्या है वजह? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ABP News को बताया

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया