Gallantry Awards: जम्मू कश्मीर के एसपीओ बिलाल अहमद मागरे को आज अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया. बिलाल अहमद की मां सारा बेगम ने मंगलवार को बेटे का शॉर्य चक्र पुरुस्कार ग्रहण किया. इस दौरान सारा बेगम भावुक हो गईं और उनकी सांसें तेज़ चलने लगी. इसे देखते हुए पहले तो वहां मौजूद महिला सिपाही ने उनके कंधे पर हाथ रखकर उन्हें सहारा दिया. बाद में पुरुस्कार लेकर जब सारा बेगम वापस लौट रही थीं, तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उन्हें ढांढस बंधाते नज़र आए.

बिलाल अहमद मागरे जम्मू कश्मीर के बारामुला में विशेष पुलिस अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे. 20 अगस्त 2019 को सुरक्षाबलों को बारामुला के एक घर में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद एक संयुक्त कॉर्डन और सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. मकान में आम लोग भी फंसे थे. ऐसे में बिलाल ने स्वेच्छा से इस मिशन में हिस्सा लिया. जब वो अपनी जान की परवाह किए बिना आम लोगों को वहां से बाहर निकाल रहे थे, तब आतंकियों ने उन पर हथगोलो से हमला किया और अंधाधुंध फायरिंग की.

#WATCH | J&K SPO Bilal Ahmad Magray awarded Shaurya Chakra posthumously for showing indomitable courage in evacuating civilians & engaging terrorists despite being seriously injured during a counter-terror operation in Baramulla in 2019.

His mother Sara Begum received the award pic.twitter.com/XlmHQ0TGqg
— ANI (@ANI) November 23, 2021

आतंकी हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद बिलाल अहमद मागरे ने वहां आतंकियों का डटकर मुकाबला किया और एक आतंकी को ढेर भी कर दिया . हालांकि खून ज्यादा बह जाने के कारण वो शहीद हो गए.

सस्ता होगा पेट्रेल डीजल! भारत सरकार अपने स्ट्रैटजिक रिजर्व से 5 मिलियन बैरल कच्चा तेल बाजार में उतारेगी

Mulayam Singh Speech: मुलायम सिंह यादव ने बीजेपी की सरकार पर बोला हमला- देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया