गौतमबुध नगर। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के Gaur City 1 स्थित राधा कृष्ण पार्क में 11 और 12 अप्रैल 2026 को तृतीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम का आयोजन श्री श्याम परिवार सेवा समिति, गौर सिटी द्वारा किया जा रहा है।
आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 11 अप्रैल को शाम 3:15 बजे से भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में श्रद्धालु श्याम बाबा के निशान के साथ भक्ति भाव से भाग लेंगे। इसके बाद 12 अप्रैल को शाम 4:15 बजे से श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
कार्यक्रम में जयपुर के प्रसिद्ध भजन गायक मुकेश बागड़ा तथा कोलकाता से सौरभ शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा नरेश पुनिया, हर्षित वाश्नेय और जगत प्रकाश जैसे कलाकार भी भक्ति संगीत की प्रस्तुति देंगे।
आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम में छप्पन भोग, अलौकिक श्रृंगार, भव्य दरबार और इत्र वर्षा जैसे विशेष आकर्षण भी श्रद्धालुओं के लिए रखे गए हैं, जिससे भक्तों को आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव हो सके।
यह आयोजन ग्रेटर नोएडा वेस्ट के Gaur City 1 स्थित राधा कृष्ण पार्क में आयोजित होगा। समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
आयोजकों के अनुसार यह संकीर्तन महोत्सव सामाजिक और धार्मिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिसमें सभी वर्गों के लोग शामिल होकर भक्ति का आनंद ले सकते हैं।
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी बेबाक और धारदार पत्रकारिता के लिए पहचानी जाने वाली श्रद्धा पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने देश की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों पर गहराई से रिपोर्टिंग की है।
राजनीतिक घटनाक्रम की सटीक समझ और तथ्य आधारित विश्लेषण उनकी खास पहचान है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर स्टूडियो डिस्कशन तक, श्रद्धा ने हर मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है।
वर्तमान में वह My Nation News में वरिष्ठ सम्पादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वह संपादकीय नेतृत्व संभालते हुए खबरों की दिशा और प्रस्तुति को मजबूती प्रदान कर रही हैं।
उन्होंने अपने करियर में राजनीतिक रिपोर्टिंग, ग्राउंड कवरेज, विशेष स्टोरीज़ और न्यूज़ एनालिसिस में विशेष दक्षता हासिल की है। निष्पक्षता, स्पष्टता और निर्भीक पत्रकारिता के साथ श्रद्धा आज मीडिया इंडस्ट्री में एक भरोसेमंद और प्रभावशाली नाम के रूप में स्थापित हैं।
Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 1, 2026Gaur City 1 में होगा तृतीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव, 11-12 अप्रैल को भव्य आयोजन
BREAKING NEWSMarch 28, 2026SAP करेगा Reltio का अधिग्रहण, AI के लिए डेटा को बनाएगा ज्यादा शक्तिशाली
UTTAR PRADESHMarch 28, 2026नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बनेगा अत्याधुनिक MRO हब, अकासा एयर के साथ हुआ रणनीतिक समझौता
UTTAR PRADESHMarch 27, 2026जेवर एयरपोर्ट बनेगा यूपी की अर्थव्यवस्था का गेम चेंजर, कृषि से उद्योग तक होगा बड़ा बदलाव






