- श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट ग्रेटर नोएडा वेस्ट द्वारा शनिवार 16 अप्रैल को हनुमान प्रकटोत्सव के तहत Gaur City के राधा कृष्ण पार्क में शाम पांच बजे से भव्य सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया जाएगा
- माना जाता है कि चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों के बाद त्रेता युग में अयोध्या में राजा दशरथ और रानी कौशल्या के घर भगवान राम और उनके तीन भाई – लक्ष्मण, भरत और शत्रुघन पृथ्वी पर अवतरित हुए थे
गौतमबुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के Gaur City में श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट ग्रेटर नोएडा वेस्ट द्वारा चैत्र रामनवमी के अवसर पर Gaur City में भव्य रामनवमी शोभा यात्रा निकाली गयी। रामनवमी शोभा यात्रा शाम पांच बजे Gaur City 2 के हरे कृष्ण मंदिर से प्रारम्भ होकर गैलेरिया मार्केट, वीवीआईपी, रक्षा अड्डेला तिराहा, दिव्यांश, महागुन, के सामने से होते हुए Gaur City 1 के फोर्थ एवेन्यू, सिक्स्थ एवेन्यू, साया ज़िओन, सेवेंथ एवेन्यू, से होते हुए राधा कृष्ण पार्क पर पूर्ण हुई।
शोभायात्रा का गौर सिटी निवासियों ने पूजा थाल और आरती से स्वागत किया। यात्रा में मौजूद रही मनमोहक झांकियों पर मार्ग में जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा भी की। शोभायात्रा के दौरान मार्ग में श्रद्धालु भजन गीतों पर झूमते नाचते रहे।
ऐसा माना जाता है कि चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों के बाद त्रेता युग में अयोध्या में राजा दशरथ और रानी कौशल्या के घर भगवान राम और उनके तीन भाई – लक्ष्मण, भरत और शत्रुघन पृथ्वी पर अवतरित हुए थे। इस दिन को लोग भगवान श्री राम को समर्पित करते हैं, जिन्हें “मर्यादा पुरुषोत्तम” के नाम से भी जाना जाता है और उनसे जीवन और आचरण में सही रास्ता दिखाने के लिए प्रार्थना करते हैं।
श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रस्ट द्वारा शनिवार 16 अप्रैल को हनुमान प्रकटोत्सव के तहत गौर सिटी के राधा कृष्ण पार्क में शाम पांच बजे से भव्य सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया जाएगा।
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी बेबाक और धारदार पत्रकारिता के लिए पहचानी जाने वाली श्रद्धा पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने देश की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों पर गहराई से रिपोर्टिंग की है।
राजनीतिक घटनाक्रम की सटीक समझ और तथ्य आधारित विश्लेषण उनकी खास पहचान है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर स्टूडियो डिस्कशन तक, श्रद्धा ने हर मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है।
वर्तमान में वह My Nation News में वरिष्ठ सम्पादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वह संपादकीय नेतृत्व संभालते हुए खबरों की दिशा और प्रस्तुति को मजबूती प्रदान कर रही हैं।
उन्होंने अपने करियर में राजनीतिक रिपोर्टिंग, ग्राउंड कवरेज, विशेष स्टोरीज़ और न्यूज़ एनालिसिस में विशेष दक्षता हासिल की है। निष्पक्षता, स्पष्टता और निर्भीक पत्रकारिता के साथ श्रद्धा आज मीडिया इंडस्ट्री में एक भरोसेमंद और प्रभावशाली नाम के रूप में स्थापित हैं।
Latest entries
BREAKING NEWSApril 1, 2026Arihant Arden सोसायटी चुनाव 2026: लोकेश त्यागी निर्विरोध निर्वाचित, 9 साल का भरोसा फिर कायम
BREAKING NEWSApril 1, 2026योगी सरकार में औद्योगिक क्रांति: 9 वर्षों में 17 हजार से ज्यादा फैक्ट्रियां पंजीकृत
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 1, 2026Gaur City 1 में होगा तृतीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव, 11-12 अप्रैल को भव्य आयोजन
BREAKING NEWSMarch 28, 2026SAP करेगा Reltio का अधिग्रहण, AI के लिए डेटा को बनाएगा ज्यादा शक्तिशाली






