Openly joyous firing in the society of Greater Noida West video viral

Greater Noida West की सोसायटी में खुलेआम हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल

गौतमबुद्ध नगर के थाना बिसरख (Greater Noida West) अंतर्गत पैरामाउंट इमोसन सोसाइटी में कुछ युवकों ने जन्मदिन मनाने की खुशी में बंदूकों से कई राउंड गोलियां चलाई। जिससे सोसाइटी के लोगों में दहशत फैल गई। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये वीडियो सोसाइटी के मुख्य गेट पर कल रात तकरीबन साढ़े बारह बजे बनाया गया है।

वीडियो में कार की बोनट पर 7 केक नजर आ रहे हैं। इसमें एक युवक के हाथ में बंदूक भी है। सामान्यतः ऐसी बंदूक सिक्योरिटी गार्ड के पास होती हैं। इसी बर्थडे पार्टी का एक फ़ोटो भी सामने आया है। इसमें दो युवकों के पास दो बंदूक दिख रही हैं। सभी के चेहरे पर केक लगा है। गोलियों की आवाज सुनकर सोसाइटी के लोगों में दहशत फैल गई। जानकारी करने पर पता चला कि पार्टी में एक सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल था।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। एक अरोपी संजय कुमार औरैया का रहने वाला है तो वहीं दूसरा आरोपी बादाम सिंह बदायूं जिले का रहने वाला है। ये दोनों आरोपी गौतम बुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा में रहते हैं। पुलिस को संजय के पास एक लाइसेंसी बंदूक और बादाम सिंह के पास से एक अवैध तमंचा बरामद हुआ है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

Author Profile

Shreya Suryavanshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *