Gay Dating APP: मुम्बई की मालवणी इलाके से एक ऐसी घटना सामने आयी है जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. मुंबई में रहने वाले एक युवक को एक डेटिंग "गे ऍप्स" पर मजा लेना उसके लिए सजा बन गया. उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश और लूट के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

मालवणी पुलिस ने तीन ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो Grindr गे चैट ऐप्प के जरिये समलैंगिक लड़कों से बातें करना और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने का काम करते थे. पुलिस ने बताया कि ऐप को डाउनलोड करने के बाद उसमें पूरा डिटेल्स भरना पड़ता है, उसके बाद डिटेल्स में जिस एरिया का लोकेशन रहता है. उस एरिया के सभी समलैंगिक लड़के एक दूसरे से जुड़ जाते थे. उस डेटिंग ऐप के जरिये लोग एक दूसरे से पहले चैटिंग करते थे, फिर मिलते थे और शारीरिक संबंध बनाते थे.

वीडियो डिलीट करने के नाम पर 50 हजार की मांग

मालवणी पुलिस के अधिकारी हसन मुलानी ने बताया कि 17 जनवरी की रात एक हाई प्रोफाइल लड़का "गे ऐप्प" के जरिये आरोपियों के साथ जुड़ा था. कुछ दिन तक ऑनलाइन चैटिंग करने के बाद आरोपियों ने उसे मिलने के लिए बुलाया और जब पीड़ित उनसे मिलने गया तो 5 आरोपियों ने मिलकर युवक के साथ अनैतिक संबंध बनाने की मांग करने लगे, लेकिन युवक ने मना कर दिया. जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसका फोन, डेबिट कार्ड, कैश छीन लिए और युवक को नंगा करके वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगे और वीडियो डिलीट करने के नाम पर 50 हजार की मांग करने लगे.

युवक ने की शिकायत दर्ज

घटना के बाद युवक ने मालवणी पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. फ़िलहाल पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इनके बाकी के दो साथियों की तलाश कर रही है. पकड़े गए गिरफ्तार आरोपियों के नाम इरफ़ान फुरकान खान, अहमद फारुख शेख, इमरान सफीक शेख बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें – UP Election 2022: अखिलेश यादव पर बीजेपी ने साधा निशाना, मंत्री मोहसिन रजा बोले- दबाव में लड़ रहे हैं चुनाव

ये भी पढ़ें – Assembly Election 2022 Poll of Polls: यूपी-पंजाब में किसकी बनेगी सरकार? क्या योगी आदित्यनाथ रचेंगे इतिहास या अखिलेश का चलेगा जादू?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया