General MM Naravane Jammu Visit: जम्मू दौरे पर सेना प्रमुख एमएम नरवणे, अग्रिम चौकियों पर तैनात जवानों से करेंगे बात

General MM Naravane Jammu Visit: सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं. सेना ने कहा कि जनरल एमएम नरवणे जम्मू क्षेत्र में हैं. उन्हें सुरक्षा स्थिति और ऑपरेशन संबंधी तैयारियों के बारे में जानकारी दी जाएगी. सेना प्रमुख अग्रिम इलाकों का दौरा करेंगे और सैनिकों और कमांडरों से बातचीत करेंगे.

बता दें जनरल नरवणे ऐसे समय में जम्मू के दौरे पर हैं जब पुंछ में सेना का 20 दिनों से अधिक समय से आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चल रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, मेंढर के भट्टी दरियां के साथ राजौरी जिले के थानामंडी और पुंछ के सुरनकोट के समीप के जंगलों में छिपे आतंकवादियों की धर पकड़ के लिए बड़े पैमाने पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है. मुठभेड़ के दौरान नौ सैन्यकर्मी शहीद हुए हैं.

पुंछ में ऑपरेशन शुरू होने के बाद 18 अक्टूबर को भी सेना प्रमुख ने जम्मू का दौरा किया था.

PM Modi Diwali: दिवाली पर सैनिकों के साथ होंगे पीएम मोदी, जम्मू-कश्मीर में जवानों के साथ बांटेंगे खुशियां

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News