Go First Airline: गो फर्स्ट एयरलाइन का ट्विटर हैंडल पिछले 13 घंटे से हैक, हैकर का ट्वीट- इस रास्ते में हम साथ-साथ हैं

Gofirst Airline Twitter Account Hacked: देश की प्रमुख एयरलाइन कंपनी में से एक गो फर्स्ट एयरलाइन  (Go Air) का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है. कंपनी उसे पिछले 13 घंटे से खबर लिखे जाने तक रीस्टोर नहीं कर पायी है. अभी भी एयरलाइन का ट्विटर अकांउट हैकरों के कब्जे में है. इस विषय पर अभी तक कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

गो फर्स्ट एयरलाइन का ट्विटर अकाउंट हैक होने से एयरलाइन कंपनी काफी असमंजसता की स्थिति में देखी जा रही है. वहीं हैकरों ने एयरलाइन का ट्विटर हैंडल हैक करने के बाद कई सारे ट्वीट किये हैं. हैकरों ने अकाउंट हैक करने के बाद प्रोफाइल पर डिजिटल करेंसी बिटकॉइन से संबंधित कई ट्वीट और लिंक शेयर किये हैं.

AMAZING!
— . (@GoFirstairways) January 24, 2022

हैकरों ने हटाया प्रोफाइल नेम से हटाया गो एयर का नाम

अकाउंट हैक होने के बाद से उसमें लगातार कोई न कोई गतिविधि जरूर देखी जा रही है. पहले हैकरों ने अकाउंट को हैक करके प्रोफाइल नेम Mlcheal Sayloor रखा दिया था. लेकिन हमारे खबर लिखे जाने तक उससे प्रोफाइल नेम हटा दिया गया है. इसके साथ ही उससे प्रोफाइल फोटो भी हटा दी गई है.

हैकिंग के पहले गो फर्स्ट एयरलाइन द्वारा 24 जनवरी का रात 8 बजकर 24 मिनट पर आखिरी ट्वीट किया गया था. उसके बाद से ही अकाउंट की सुरक्षा में हैकरों द्वारा सेंध लगा दी गई और अकांउट को अपने कब्जे में ले लिया गया. हैकिंग के तुरंत बाद हैकरों द्वारा पहला ट्वीट AMAZING! किया गया है.

उसके बाद एक के बाद एक ट्वीट में Great Job और डिजिटल करेंसी के लिंक शेयर किये गये थे. वहीं बिटकॉइन को समर्थन करते एक ट्वीट में लिखा हम इस रास्ते पर साथ-साथ हैं, मौसम चाहे कोई भी हो तूफान हो, सर्दी हो या फिर गर्मी हो.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के वर्धा में पुल से गिरी कार, BJP विधायक के बेटे सहित 7 मेडिकल छात्रों की मौत

Guess Who: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में चलता है दो चोटी में नजर आ रही इस बच्ची का सिक्का, पहचानने में अच्छे-अच्छे का चकराया दिमाग

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News