Goa: पणजी से बीजेपी विधायक बाबुश मोंसेरेट ने प्रमोद सावंत की सरकार में पीडब्ल्यूडी विभाग के मंत्री दीपक पलुस्कर पर जूनियर इंजीनियर की पोस्टिंग के लिए 30 लाख रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाया है.

बीजेपी विधायक द्वारा अपनी पार्टी के मंत्री पर लगाए गए गंभीर आरोप के बाद चुनाव से ठीक पहले राज्य की सियासत गरमा गई है. जानकारी के मुताबिक विधायक बाबुश मोंसेरेट ने सीएम प्रमोद सावंत से शनिवार को मुलाकात कर चुने हुए लोगों की सूची को वापस लेकर नए सिरे से परीक्षा कराने की मांग की है.

विधायक बाबुश मोंसेरेट ने लगाया आरोप

विधायक बाबुश मोंसेरेट का दावा है कि उनके पास इस बात के पुख्ता सबूत भी मौजूद है कि मंत्री ने पैसे की एवज में सूची में लोगों के नाम शामिल किए हैं. विधायक का यह भी दावा है कि वक्त आने पर वह उन लोगों को भी सामने लाएंगे जिन्होंने पैसे देकर अपना नाम चुने हुए लोगों की सूची में जुड़वाया.

गोवा फॉरवर्ड के अध्यक्ष ने मामले की जांच की मांग

उधर विपक्ष मैं बैठी पार्टियों को चुनाव से ठीक पहले बैठे-बिठाए बीजेपी को गिराने का मुद्दा मिल गया है. गोवा फॉरवर्ड के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने मामले की जांच की मांग करते हुए चुनाव आयोग से शिकायत करने का फैसला लिया है. विजय सरदेसाई ने प्रमोद सावंत की सरकार को मैन्यू कार्ड की लिस्ट वाली सरकार करार दिया है.

यह भी पढ़ें.

ABP C-Voter Survey LIVE: यूपी, पंजाब, गोवा से लेकर उत्तराखंड और मणिपुर तक, कौन सी पार्टी कहां बनाएगी सरकार, देखें- सर्वे के नतीजे

ABP C-Voter Survey: उत्तराखंड में बंटा वोटर, BJP और कांग्रेस में कांटे की टक्कर, जानिए किसके हिस्से कितनी सीटों का अनुमान

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया