Goa Election: गोवा में 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे. लेकिन लोगों को मतदान केंद्र तक लाने के लिए कई तरह के ऑफर्स दिए जा रहे हैं. राज्य की 40 विधानसभा सीट के लिए कुल 301 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. होटल, कॉफी की दुकानों, बंजी जंपिंग और हॉट एयर बैलून की सवारी पर खास छूट, ये कुछ ऐसे ऑफर्स हैं, जो गोवा में लोगों को दिए जा रहे हैं.

उत्तरी गोवा जिले में 30 होटल व्यवसायियों और समुद्र तट पर रेस्टोरेंट के मालिकों के एक ग्रुप ने भी 14 फरवरी को वोट डालने वाले कपल्स के लिए खाने पर भारी छूट की पेशकश की है क्योंकि मतदान की तारीख ‘वैलेंटाइन डे’ पर है.

गोवा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी), तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), शिवसेना, रिवॉल्यूशनरी गोवांस, गोएंचो स्वाभिमान पार्टी, जय महाभारत पार्टी और संभाजी ब्रिगेड के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इसके अलावा 68 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं.

उत्तरी गोवा के जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी ने ट्वीट किया, ’14 फरवरी, 2022 को उत्तरी गोवा जिला प्रशासन के साथ लोकतंत्र का त्योहार मनाएं. गोवा के पसंदीदा होटल व्यवसायियों/रेस्तरां मालिकों/बर्देज तालुका के रेस्टोरेंट मालिकों ने उन कपल्स के लिए एक विशेष छूट की पेशकश की है, जो 14 फरवरी 2022 को सुबह सात बजे से शाम छह बजे के बीच अपना वोट डालने वाले हैं’.

खाने के अलावा, मतदाताओं को एंटरटेनमेंट एक्टिविटीज के लिए भी खास ऑफर्स दिए जा रहे हैं. गोवा पर्यटन विकास निगम की ओर से उत्तरी गोवा की मायेम झील में एक बंजी जंपिंग सेंटर ने विधानसभा चुनाव में मतदान करने वाले लोगों को 10 प्रतिशत छूट की पेशकश की है.

उत्तरी गोवा के जिलाधिकारी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘लोकतंत्र का त्योहार मनाएं. गोवा की मायेम झील में बंजी जंपिंग पर विशेष डिस्काउंट ऑफर है. जो लोग 14 फरवरी, 2022 को अपना वोट डालेंगे, वे 16 से 21 फरवरी तक पेशकश की गई विशेष छूट का लाभ उठा सकते हैं. बाएं हाथ की तर्जनी पर अमिट स्याही का निशान दिखाएं और 10 प्रतिशत छूट पाएं.'

खास छूट की पेशकश यहीं खत्म नहीं होती. मतदाता दक्षिण गोवा जिले के चंदोर में गोवा पर्यटन की हॉट एयर बैलून की सवारी पर भी 15 प्रतिशत की छूट का फायदा ले सकते हैं. उत्तरी गोवा के जिलाधिकारी ने ट्वीट किया, ‘हॉट एयर बैलून गोवा पर एक विशेष छूट की पेशकश है. जो लोग 14 फरवरी, 2022 को अपना वोट डालेंगे, वे 14 फरवरी से 14 मार्च 2022 तक विशेष छूट का लाभ उठा सकते हैं. मतदान के बाद इसकी सवारी के लिए आने वाले लोग 15 प्रतिशत की छूट पाएं.'

गोवा की प्रमुख कॉफी शॉप सीरीज ‘क्रीमेक्स’ ने भी सोमवार को राज्य में अपने सभी संस्थानों में मतदाताओं को 10 प्रतिशत छूट की पेशकश की है.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया