Goa Assembly Election 2022: गोवा विधानसभा चुनावों के लिए अलग-अलग राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर रहे हैं. इसी क्रम में अब बीजेपी ने अपने 6 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. बता दें कि ये बीजेपी की पहली लिस्ट नहीं है. इससे पहले भी पार्टी ने 34 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी.

पार्टी की इस लिस्ट में सेंटा क्रूज से एंटोनियो फर्नांडिस को मैदान में उतारा गया है. इस सीट पर हमेशा से ही कांग्रेस का दबदबा रहा है, लेकिन इस बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव जीतकर बाद में बीजेपी में शामिल हुए एंटोनियो जीत का दावा कर रहे हैं. हालांकि ये देखना होगा कि कांग्रेस से बीजेपी में आने के बाद वो इस सीट पर अपना दावा कायम रख पाते हैं या नहीं.

BJP announces a list of 6 candidates for the upcoming Goa Elections 2022. pic.twitter.com/5AeKPS5l6F
— ANI (@ANI) January 26, 2022

लिस्ट में ये नाम शामिल

इस लिस्ट में बाकी नामों की अगर बात करें तो बिचोलिम से राजेश तुलसीदास पाटनेकर को टिकट दिया गया है. इसके अलावा कांग्रेस से हाल ही में बीजेपी में आने वाले जोसेफ रॉर्बट सिकेरिया को भी कलांगुटे से टिकट दिया गया है. बता दें कि इस सीट पर पिछली बार बीजेपी के माइकल लोबो ने जीत हासिल की थी, लेकिन वो कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं. उनके अलावा कंबरजुआ से जनिता पांडुरंग मदकैकर, कोर्टालिम से नारायण जी नायक और कर्टोरिम से एंथनी बरबोसा को टिकट दिया गया है.

ये भी पढ़ें -

Ghulam Nabi Azad को मिला पद्म अवॉर्ड तो Kapil Sibal ने अपनी ही पार्टी पर साधा निशाना, फिर हेमंत बिस्वा सरमा ने दी ये प्रतिक्रिया

Republic Day 2022: राजपथ बना ‘शक्तिपथ’, जमीन से आसमान तक दिखी भारत के सैन्य और संस्कृति की झलक

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया