Goa Election 2022: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. इसके साथ ही अगले साल गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस-जीएफपी के बीच गठबंधन पर अंतिम मुहर लग गई है.

कांग्रेस के गोवा प्रभारी दिनेश गुंडुराव ने बताया कि दोनों दलों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है और आने वाले दिनों में सीटे बंटवारे पर भी निर्णय हो जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘दोनों पार्टियां गोवा को भाजपा के कुशासन से मुक्त कराना चाहती हैं. दोनों साथ मिलकर लड़ेंगी और गोवा में एक साफ-सुथरी तथा पारदर्शी सरकार देंगी.’’

उधर, सरदेसाई ने राहुल गांधी के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ अपने साथियों के साथ आज राहुल गांधी से मुलाकात की. हमने गोवा में बीजेपी के भ्रष्ट, अक्षम और अलोकतांत्रिक शासन को खत्म करने के लिए जनता की तरफ से संकल्पित और एकजुट होकर लड़ने पर सहमति जताई.’’

गोवा में अगले साल फरवरी-मार्च में 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होना है. कांग्रेस, जीएफपी के साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन करने की कोशिश में है. कांग्रेस और जीएफपी के बीच पिछले कुछ हफ्तों से लगातार बातचीत होने की खबरें थीं. गुंडुराव ने कहा, ‘‘फिलहाल जीएफपी के साथ गठबंधन तय हो गया है. आने वाले दिनों में कुछ अन्य दलों के साथ भी बात बन सकती है.’’

Parliament Winter Session:12 सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर संसद में जमकर हुआ हंगामा, बैठक के बाद अब गतिरोध खत्म होने की उम्मीद

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया