Goa Election Update: गोवा विधानसभा चुनावों से पहले राज्य के दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) पर जमकर निशाना साधा. राहुल ने प्रधानमंत्री पर पर्यावरण और रोजगार जैसे जरूरी मुद्दों से गोवा के लोगों का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया. राहुल गांधी ने पीएम के उस बयान की आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर पंडित जवाहरलाल नेहरू चाहते तो गोवा को 1947 में ‘‘कुछ ही घंटों के भीतर’’ आजाद कराया जा सकता था.

मोदी ने 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मापुसा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस सरकार को गोवा को पुर्तगाली शासन से मुक्त कराने में 15 साल लग गए. इस बयान पर राहुल गांधी ने मडगांव में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री उस समय के इतिहास को नहीं समझते हैं. उन्हें समझ में नहीं आता कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद क्या चल रहा था. वह पर्यावरण और रोजगार जैसे वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए गोवा आ रहे हैं.’’

राहुल गांधी ने ‘हिजाब’ को लेकर चल रहे विवाद पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि वह किसी भी तरह की ऐसी बातचीत में शामिल नहीं होंगे, जिससे गोवा के लोगों का ध्यान भटके. उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मिशन उन चीजों पर ध्यान केन्द्रित करना है, जो गोवा के लोगों के लिए महत्वपूर्ण हैं.’’ गोवा के एक दिवसीय दौरे पर आए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस राज्य में ज्यादातर सीटें जीतेगी और चुनाव के बाद गठबंधन की कोई आवश्यकता नहीं होगी. उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस को बहुमत मिलेगा और गोवा में हमारी सरकार बनाने के लिए तुरंत कदम उठाया जायेगा.’’

यह भी पढ़ेंः UP Election 2022: पहले चरण के चुनाव पर PM Modi बोले- जो रुझान आए हैं, वो ये बता रहे हैं कि…

Goa Election: Arvind Kejriwal बोले- हमारा कोई MLA या मंत्री पैसे खाएगा तो छोड़ेंगे नहीं, जेल में चक्की पिसवाएंगे

About the Author

Latest entries
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली
RELIGIOUSFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें