Goa Assembly Election 2022: गोवा में विधानसभा चुनाव (Goa Election 2022) के लिए 14 फरवरी को वोट डालेंगे. यहां पर प्रचार आखिरी दौर में है. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) शुक्रवार को गोवा के शिरोदा पहुंचे और चुनावी जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने इस दौरान कहा कि आप की सरकार बनने के बाद अगर कोई विधायक या मंत्री पैसे खाएगा तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं. उससे जेल में चक्की पिसवाएंगे.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 1960 से लेकर आज तक जितनी भी सरकारें आई उन्होंने गोवा को लूटा है. हम गोवा की पहली भ्रष्टाचार फ्री सरकार बनाएंगे. अगर कोई विधायक, मंत्री पैसे खाएगा तो उसे छोड़ेंगे नहीं, उससे जेल में चक्की पिसवाएंगे.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 1961 में गोवा बना. यहां पर 27 साल कांग्रेस की सरकार रही. 15 साल बीजेपी की सरकार रही. आज गोवा की जो हालत है उसके लिए ये पार्टियां जिम्मेदार हैं. यहां पर बेरोजगारी है, महंगाई है. केजरीवाल ने कहा कि बताया जाता है कि गोवा सरकार के ऊपर 24 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है. मैं पूछना चाहता हूं कि ये पैसा गया कहां. ये कहां पर खर्च हुआ. पिछले 25 साल में यहां पर एक भी नया स्कूल नहीं बना.

ये भी पढ़ें- UP Election 2022: पहले चरण के चुनाव पर PM Modi बोले- जो रुझान आए हैं, वो ये बता रहे हैं कि…

UP Assembly Elections 2022: यूपी चुनाव में रामपुर के दो दिग्गज परिवार आमने-सामने, पिता कांग्रेस तो बेटा बीजेपी गठबंधन से मैदान में

About the Author

Latest entries
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली
RELIGIOUSFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी