Goa Election Result 2022 Live: गोवा विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती कुछ ही देर में होगी शुरू

Goa Election Results: गोवा विधानसभा चुनाव के नतीजे कुछ ही घंटों में साफ हो जाएंगे. इस बार बीजेपी जहां लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में है, वहीं कांग्रेस को उम्मीद है कि वो पूर्ण बहुमत के साथ गोवा में सरकार बना लेगी. गोवा की 40 सीटों पर कुल 302 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा. जिनके भविष्य का फैसला ईवीएम खुलने के साथ ही हो जाएगा.

टीएमसी-AAP ने दिलचस्प किया मुकाबला
हालांकि इस बार गोवा में चुनाव काफी दिलचस्प इसलिए भी हो गया है क्योंकि यहां बीजेपी और कांग्रेस के अलावा कई और दलों ने भी अपना पूरा जोर लगाया है. जिनमें सबसे बड़ा नाम ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी और केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का है. साथ ही क्षेत्रीय दलों का भी इन्हें साथ मिल रहा है. ऐसे में अगर बीजेपी या कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता है तो ये दल काफी अहम भूमिका निभा सकते हैं और किंगमेकर साबित हो सकते हैं.

एग्जिट पोल के नतीजों में कांटे की टक्कर
एग्जिट पोल के नतीजों की अगर बात करें तो गोवा में कांटे की टक्कर बताई गई है. एबीपी, सी-वोटर के एग्जिट पोल में सत्ताधारी बीजेपी को 13 से 17 सीटों का अनुमान लगाया गया, वहीं कांग्रेस को 12 से 16 सीटें मिलती हुई दिखाई गई. टीएमसी गठबंधन को गोवा में 5 से 9 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया. ऐसे में अगर स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता है तो टीएमसी किंगमेकर की भूमिका में आ सकती है.

क्या है चुनाव आयोग की तैयारी
चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, मतगणना दो जगहों पर होगी. जिसमें मडगांव में दामोदर कॉलेज और पणजी के अल्टिन्हो में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज शामिल हैं. काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, यहां तीन स्तरीय सुरक्षा होगी. अधिकारियों के मुताबिक सभी 40 सीटों पर दोपहर तक नतीजे आने की उम्मीद है. सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी.

बता दें कि पिछले चुनाव यानी 2017 में 17 सीटें जीतने के बाद भी कांग्रेस सरकार नहीं बना पाई थी. इसका कारण था कि यहां 13 सीटें जीतने वाली बीजेपी ने कुछ निर्दलीय विधायकों और क्षेत्रीय दलों के विधायकों को अपने साथ ले लिया और बहुमत साबित कर दिया. कांग्रेस से पहले ही बीजेपी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया और मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में सरकार बनाई गई.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News