Goa Liberation Day: सेल परेड और फ्लाईपास्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Goa Assembly Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज गोवा दौरे पर हैं, इस दौरान उन्होंने पणजी में मीरामार बीच पर गोवा लिबरेशन डे के अवसर पर आयोजित सेल परेड और फ्लाईपास्ट (Sail Parade and FlyPast in Panaji) में हिस्सा लिया. इससे पहले पीएम मोदी ने गोवा के पणजी में आजाद मैदान में शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी गोवा यात्रा के लिए जब पणजी हवाईअड्डे पहुंचे तो राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उनका स्वागत किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज गोवा मुक्ति दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पणजी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित गोवा मुक्ति दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया. कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी पीएम मोदी करेंगे.

ये भी पढ़ें- National Employment Policy पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री बोले- सरकार किसी की भी हो, लागू करने पर कर देंगे मजबूर

पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोपा विमानतल पर विमानन कौशल विकास केंद्र और मडगांव के डेबोलिम-नावेलिम में एक गैस सब-स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे. मोदी विधि शिक्षा और शोध संबंधी इंडिया इंटरनेशनल विश्वविद्यालय की आधारशिला भी रखेंगे.

अगले साल गोवा में हैं चुनाव

गोवा में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव (Goa Assembly Elections) होने हैं. ‘गोवा मुक्ति दिवस’ भारतीय सेना द्वारा पुर्तग़ालियों के अधिकार से गोवा को मुक्त कराने के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है.

ये भी पढ़ें- UP Elections 2022: यूपी चुनाव का सबसे ताजा सर्वे, इस पार्टी के वोटों में हुआ इजाफा, जानिए किसको मिलेगी सत्ता

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News