नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने साढ़े छह सौ करोड़ रुपए की गोल्ड स्मगलिंग के मामले में संजय अग्रवाल नामक व्यक्ति के खिलाफ पूरक आरोप पत्र कोर्ट के सामने पेश किया है. आरोप है कि घरेलू निर्यात के लिए आए 2717 किलोग्राम सोने को संजय अग्रवाल और उसके सहयोगियों ने आपराधिक साजिश कर अवैध तरीके से मनी लॉन्ड्रिंग (money laundering) की.

प्रवर्तन निदेशालय के एक आला अधिकारी ने बताया कि यह मामला डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. इस मामले में आरोप था कि घरेलू उपयोग के लिए जो सोना ड्यूटी फ्री होकर एमएमटीसी (mmtc) कंपनी समेत कुछ अन्य कंपनियों के पास आता था. उस सोने को आपराधिक साजिश के जरिए संजय अग्रवाल और उसकी सहयोगियों ने तस्करी के लिए डाइवर्ट किया.

यह भी आरोप है कि उसे आने वाली रकम को मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए इधर से उधर भेजा गया. यह भी आरोप है कि इन पैसों से अनेक संपत्तिया खरीदी गई. प्रवर्तन निदेशालय ने इसके पहले संजय अग्रवाल के सहयोगी लव कुमार को गिरफ्तार किया था. लव कुमार से हुई पूछताछ के आधार पर उसके खिलाफ कोर्ट के सामने पहला आरोप पत्र दायर किया गया था संजय अग्रवाल तब से फरार चल रहा था .कोर्ट ने संजय अग्रवाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किए थे इन वारंट के जारी होने के 6 महीने बाद एक सूचना के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल संजय अग्रवाल को मुंबई की अंबे वैली सिटी के पास से गिरफ्तार किया था.

प्रवर्तन निदेशालय का दावा है कि इस मामले की जांच के दौरान अब तक 54 किलो गोल्ड के अलावा तीन अचल संपत्तियां भी जब्त की जा चुकी हैं. जिनकी कुल कीमत 25 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई गई है. इसके अलावा कुछ बैंक खातों को भी सील किया गया है जिनमें 56 लाख रुपए की नगदी बताई जाती है मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें:

1000 करोड़ का ठग: लालच देकर लोगों को लगाता था ऐसे चूना, अब ED ने किया गिरफ्तार

Gold Price: सोना खरीदने से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट्स, चांदी आज हो गई महंगी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया