Amritsar Golden Temple News: अमृतसर में स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) के पवित्र स्थल में घुसा एक शख्स. दरबार साहिब में इसी जगह पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश है और संगत यहां माथा टेकती है. पीतल का जंगला फांदकर स्वर्ण मंदिर के इस हिस्से में घुस आया. SGPC के सेवादारों ने शख्स को पकड़कर उसे काबू कर लिया. आरोपी शख्स पवित्र ग्रंथ तक नहीं पहुंच पाया, लेकिन दरबार साहिब में इस तरह की ये बेअदबी की घटना सामने आई है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले अमृतसर में स्वर्ण मंदिर (Amritsar Golden Temple) के सरोवर में कथित रूप से पवित्र गुटका (गुरबानी की एक पुस्तिका) फेंकने के आरोप में एक व्यक्ति को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के स्टाफ सदस्यों ने मंदिर परिसर में तैनात रणबीर सिंह के रूप में पहचाने गए व्यक्ति को पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया.

ये भी पढ़ें- ABP C-Voter Survey: Uttar Pradesh में पिछले 1 हफ्ते में क्या कुछ बदला, किसको हुआ फायदा और किसको नुकसान, सर्वे में हुआ खुलासा

घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा था कि जिस व्यक्ति ने ‘अपवित्रता’ की, उसने बाल कटवाए और गुटका साहब को जेब से निकालकर सरोवर में फेंक दिया. गुरुद्वारा निकाय के कर्मचारियों ने घटना के सीसीटीवी फुटेज होने का दावा किया था. धामी ने कहा था कि मैं स्थिति का जायजा लेने के लिए परिसर में एसजीपीसी के प्रधान कार्यालय पहुंचा. यह घटना अचानक नहीं हुई, बल्कि यह सिखों की भावनाओं को भड़काने और पंजाब के माहौल को खराब करने के लिए रची गई साजिश लगती है.

ये भी पढ़ें- Asaduddin Owaisi: ‘जिनसे मेरठ में जाम की समस्या हल नहीं हुई वो गंगा एक्सप्रेसवे बनाने की बात कर रहे हैं’, ओवैसी का पीएम मोदी पर वार

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली