Golden Temple News: पंजाब में विधानसभा चुनाव (Punjab Elections) से पहले बड़ी घटना घटी है. एक शख्स ने अमृतसर स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) में घुसकर तलवार उठाने की कोशिश की, जिसके बाद इस शख्स की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. मामले की जांच का आदेश दे दिया गया है. वही, तमाम राजनीतिक दलों ने इस घटना के पीछे साजिश की आशंका जताई है.

युवक ने उठा ली थी तलवार

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में एक युवक ने की बेअदबी की कोशिश की. हैरान करने वाली घटना में युवक ग्रिल फांदकर गुरुग्रंथ साहिब के करीब पहुंच गया और तलवार उठा ली. जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ा और फिर गुस्साए लोगों ने युवक की पिटाई शुरू कर दी. पिटाई के दौरान युवक की मौत हो गई.

सीएम चन्नी ने दिए जांच के आदेश

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से लेकर तमाम बड़े नेताओं ने बेअदवी की कोशिश की निंदा की. सीएम चन्नी ने पुलिस अधिकारियों को जांच का आदेश दिया है. इस संवेदनशील मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पंजाब सरकार को जांच में मदद का भरोसा दिलाया है.

IT Raid: सपा नेताओं के ठिकानों पर 200 करोड़ की टैक्स चोरी के शक में छापेमारी, गर्माई सियासत

अब तक की जानकारी के मुताबिक बेअदबी की कोशिश करने वाला युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला था, लेकिन अभी तक उसकी पूरी पहचान सामने नहीं आ पाई है. घटना के बाद पुलिस ने कहा, ‘’एक लड़का जिसकी उम्र करीब 24 से 25 साल की रही होगी और वह दरबार साहब के अंदर चला गया. बाद में कुछ लोगों ने उसे काबू किया. काबू करने के बाद उसे बाहर लाया गया और उससे झड़प हुई और फिर उसकी जान चली गई. बॉडी को सिविल हॉस्पिटल में भेज दिया गया.’’

ये बहुत बड़ी साज़िश हो सकती है- केजरीवाल

इस घटना को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दुख जताते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘’आज श्री दरबार साहिब में हुई बेअदबी की घटना बेहद दुखदायी है. सब लोग सदमे में हैं. ये बहुत बड़ी साज़िश हो सकती है. दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले.’’ पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह से लेकर प्रकाश सिंह बादल तक सब ने घटना की निंदा की है.

आज श्री दरबार साहिब में हुई बेअदबी की घटना बेहद दुखदायी है। सब लोग सदमे में हैं। ये बहुत बड़ी साज़िश हो सकती है। दोषियों को सख़्त से सख़्त सजा मिले।

ਪ੍ਰਮਾਤਮਾ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦੇ ਸਿਰ ਤੇ ਮਿਹਰ ਭਰਿਆ ਹੱਥ ਰੱਖੇ…..
ਨਾਨਕ ਨਾਮ ਚੜਦੀ ਕਲਾ ਤੇਰੇ ਭਾਣੇ ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 18, 2021

Omicron Variant: कोविड सुपरमॉडल कमिटी की चेतावनी- भारत में ओमिक्रोन से फरवरी में आएगी तीसरी लहर

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया