ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West)में मनमाने रूप से बढ़ाये गए सोसायटी मेंटिनेंस चार्ज पर शांतिपूर्ण बातचीत कर रहे निवासियों को बिल्डर द्वारा बाउंसर बुलाकर धमकाया गया। सोसायटी निवासियों द्वारा विरोध करने पर बाउन्सर द्वारा निवासियों से धक्का मुक्की व अभद्रता भी की गयी।
[avatar user=”Shraddha Srivastava” size=”thumbnail” align=”left”]By Shraddha Srivastava[/avatar]
गौतमबुद्ध नगर। ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) में मनमाने रूप से बढ़ाये गए सोसायटी मेंटिनेंस चार्ज पर शांतिपूर्ण बातचीत कर रहे निवासियों को बिल्डर द्वारा बाउंसर बुलाकर धमकाया गया। सोसायटी निवासियों द्वारा विरोध करने पर बाउन्सर द्वारा निवासियों से धक्का मुक्की व अभद्रता भी की गयी। सोसायटी निवासियों ने बताया कि बुलाए गए लोगों के पास ना तो कोई आईडी कार्ड था और ना ही उन्होंने सोसायटी के अंदर जाने के लिए मुख्य गेट पर कोई एंट्री की थी। सोसायटी निवासियों ने बिल्डर पर सोसायटी के लोगों को बाहर से गुंडे बुलाकर पिटवाने का आरोप लगाया है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) में रहने वाले लाखों निवासी इन दिनों बिल्डर की मनमानी का शिकार ही रहे हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) के नोएडा एक्सटेंशन स्थित ज्यादातर सोसायटियों में मेंटेनेंस चार्ज को लेकर लगातार विवाद जारी है। बीते रविवार को गौर सिटी 2 स्थित 10 एवेन्यू सोसायटी के निवासी मेंटेनेंस विभाग से मेंटेनेंस चार्ज को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से बात कर रहे थे। इसके बाद बिल्डर की तरफ से बाउंसरों को बुलाकर निवासियों को धमकाया और पीटा गया। मामले की शिकायत नजदीकी थाने पंहुचने के बाद मौके पर पंहुची पुलिस ने मामले को शांत किया और बाउंसरों को हिरासत में ले लिया।
शांतिपूर्ण बातचीत के दौरान बिल्डर द्वारा bauncer बुलाके निवासियों को धमकाया गया। निवासियों द्वारा विरोध करने पे बाउन्सर द्वारा निवासियों से धक्का मुक्की भी की गयी। बुलाए गए लोगों के पास ना तो कोई ID थी ना ही मेन गेट पे कोई एंट्री। अभी ये पक्का नही की ये गुंडे थे या बाउन्सर। pic.twitter.com/TPM5WYuqzA
— Gaur City 10th Avenue Resident (@10thResident) July 25, 2021
सोसायटी के एक निवासी ने बताया कि बिल्डर ने सोसायटी में मेंटेनेंस चार्ज तो बढ़ा दिया है, लेकिन मेंटेनेंस के नाम पर किसी भी जरूरी सेवाओं में कोई सुधार नहीं हुआ है। इस समय सोसायटी में अनेकों समस्याएं हैं, जिसकी शिकायत मेंटेनेंस विभाग से कई बार की जा चुकी है। बावजूद इसके इन शिकायतों को लेकर बिल्डर और मेंटेनेंस विभाग के कान पर जूँ तक नहीं रेंगती।
यह भी पढ़ें: गौड़ सिटी – 2 में दिख रही बड़ी लापरवाही, कोरोना की रफ़्तार थमते ही बिना मास्क घूमने लगे लोग
सोसायटी के निवासियों ने बताया कि बीती रात को सोसाइटी रेजिडेंट्स मेंटेनेंस विभाग के ऑफिस में गए और उन्होंने मेंटेनेंस शुल्क को ना बढ़ाने की मांग करते हुए अधिकारियों से शांतिपूर्ण बातचीत करने पंहुचे। उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान ही बिल्डर ने बाउंसरों को बुला लिया। बाउंसर ने उन सभी के साथ धक्कामुक्की और अभद्रता की और मारपीट का प्रयास भी किया। जिसके बाद सभी सोसायटी निवासी मेंटेनेंस डिपार्टमेंट के ऑफिस से बाहर निकल सड़क पर आ गए और बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे।
विवाद को बढ़ता देख मौके पर काफी संख्या में पंहुचे पुलिस बल ने विवाद को शांत कराया। लेकिन गौर बिल्डर की तरफ से बाउंसरों को बुलाने से सोसाइटी के निवासियों में काफी ज्यादा नाराजगी थी। पुलिस ने सोसाइटी के निवासियों के साथ अभद्रता और मारपीट की कोशिश करने वाले बाउंसरों को हिरासत में ले लिया। सोसाइटी निवासियों का कहना है कि वो हर साल लाखों रुपए अपनी सेफ्टी और मेंटेनेंस के लिए गौर बिल्डर को देते हैं। बावजूद इसके बिल्डर ने उनको पिटवाने के लिए बाउंसर बुलाया, जो कि एक बहुत ही शर्मनाक घटना है।

About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी बेबाक और धारदार पत्रकारिता के लिए पहचानी जाने वाली श्रद्धा पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने देश की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों पर गहराई से रिपोर्टिंग की है।
राजनीतिक घटनाक्रम की सटीक समझ और तथ्य आधारित विश्लेषण उनकी खास पहचान है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर स्टूडियो डिस्कशन तक, श्रद्धा ने हर मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है।
वर्तमान में वह My Nation News में वरिष्ठ सम्पादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वह संपादकीय नेतृत्व संभालते हुए खबरों की दिशा और प्रस्तुति को मजबूती प्रदान कर रही हैं।
उन्होंने अपने करियर में राजनीतिक रिपोर्टिंग, ग्राउंड कवरेज, विशेष स्टोरीज़ और न्यूज़ एनालिसिस में विशेष दक्षता हासिल की है। निष्पक्षता, स्पष्टता और निर्भीक पत्रकारिता के साथ श्रद्धा आज मीडिया इंडस्ट्री में एक भरोसेमंद और प्रभावशाली नाम के रूप में स्थापित हैं।
Latest entries
BREAKING NEWSApril 3, 2026Census 2027: भारत में डिजिटल ‘जनगणना-2027’ की शुरुआत; जानें ‘स्व-गणना’ क्या है, घर बैठे कैसे दर्ज कर सकते हैं अपना ब्योरा..
HighlightApril 3, 2026तराई में श्वेत क्रांति से महिलाओं की बदली तस्वीर, 51,000 महिलाएं बनीं उद्यमी
BREAKING NEWSApril 1, 2026Arihant Arden सोसायटी चुनाव 2026: लोकेश त्यागी निर्विरोध निर्वाचित, 9 साल का भरोसा फिर कायम
BREAKING NEWSApril 1, 2026योगी सरकार में औद्योगिक क्रांति: 9 वर्षों में 17 हजार से ज्यादा फैक्ट्रियां पंजीकृत






