Greater Noida Firing: ग्रेटर नोएडा में अज्ञात बदमाशों ने चौकी इंचार्ज को गोली मार कर घायल कर दिया है. मामला बीते दिन का है जहां दनकौर में कोतवाली एरिया के बिलासपुर चौकी इंचार्ज पर बदमाशों ने हमला कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. वहीं, मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विपिन से हुई है जो इमलिया गांव का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी जो उसके पैर पर लगी. वहीं, घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करा दिया गया है.

आरोपियों ने की फायरिंग

बताया जा रहा है कि, चौकी इंचार्ज अंकुर चौधरी वाहनों की इलाके में चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया जिसके बाद आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसमें चौकी इंचार्ज अंकुर घायल हो गए. हालांकि अब वो खतरे से बाहर हैं.

थाना दनकौर क्षेत्रांतर्गत चेकिंग के दौरान 02 अज्ञात बाइक सवार बदमाशों द्वारा भागने का प्रयास करने व भागते समय फायरिंग करके चौकी इंचार्ज बिलासपुर को पैर में गोली मारकर घायल कर देने की हुई घटना के संबंध में एडीसीपी ग्रेटर नोएडा (@AdcpGreno) द्वारा दी गई बाइट। pic.twitter.com/vgQjSey7Uw
— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) November 26, 2021

फरार आरोपी की तलाश जारी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस बरामद किए. वहीं पुलिस ने बताया कि, आरोपी विपिन पर एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं. पुलिस जल्द विपिन के फरार साथी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.

यह भी पढ़ें.

Covid New Variant : एम्स कोविड टास्क फोर्स के अध्यक्ष बोले-कोविड वैक्सीन के बूस्टर डोज की होगी जरूरत, विभिन्न आयु वर्ग और रोगियों पर जल्द हो स्टडी

Delhi Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana: बुजुर्ग जा सकेंगे अयोध्या और करतारपुर साहिब, 5 दिसंबर को पहली ट्रेन होगी रवाना

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया