Gujarat Ahmedabad Coronavirus Update: गुजरात में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 12,131 नए मरीजों की पुष्टि हुई है और 30 लोगों की महामारी से मौत हुई है. एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है. स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि राज्य में कुल मामले 11,32,791 हो गए हैं जिनमें से 10,14,501 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं. वहीं वायरस 10,375 संक्रमितों की जान ले चुका है.

बयान के अनुसार अहमदाबाद में सबसे ज्यादा 4,046 नए मामले मिले हैं. इसके बाद वडोदरा शहर में 1,999 और राजकोट शहर में 958 संक्रमितों की पुष्टि हुई है. इसमें कहा गया है कि राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1,07,915 है जिनमें से 297 मरीज वेंटिलेटर पर हैं.

Uttar Pradesh में कोरोना वायरस संक्रमण के 7907 नए मामले, Bihar में 6 की मौत

इसके अनुसार, राज्य में आज कोविड रोधी टीके की 1.94 लाख खुराकें लगाई गई जिसके बाद अबतक 9.73 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं. गुजरात से सटे दादर नगर हवली और दमन और दीव में कोविड के 21 नए मरीज़ मिले जिसके बाद कुल मामले 11,284 पहुंच गए हैं.

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की तादाद 128 है जबकि 11,152 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं. वहीं चार लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: Omicron के हल्के लक्षण दिखते ही खुद को कैसे करें होम क्वारंटीन? इन बातों का रखें खास ध्यान

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया