गांधीनगर: गुजरात में आज दोपहर डेढ़ बजे भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह होगा. खबर ये है कि रुपाणी कैबिनेट में शामिल रहे मंत्रियों को हटाया जा सकता है और इसी वजह से शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को बार-बार टलता रहा. पहली बार विधायक बने भूपेंद्र पटेल ने मुख्यमंत्री की शपथ ले ली है, लेकिन अब मंत्रियों की शपथ पर पेंच फिलहाल फंस गया है.पहले मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार दोपहर में होना था. फिर इसे शाम तक के लिए टाल दिया गया. अब शपथ ग्रहण के लिए आज दोपहर 1.30 बजे का वक्त का तय किया गया है.

मंत्रिमंडल गठन में समस्या क्यों आ रही है.

दरअसल नए सीएम भूपेंद्र पटेल पूरे मंत्रिमंडल में बदलाव चाहते हैं, इसको लेकर गुजरात बीजेपी में तनातनी तेज हो गई है. बड़ी खबर ये है कि मंत्रिमंडल में नए चेहरों को प्राथमिकता दी जाएगी. महिलाओं की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है. जातीय समीकरण को बिठाने के साथ साफ-सुथरी छवि के नेताओं को तवज्जो देने का प्लान है.

इन चार चेहरों के सियासी भविष्य को लेकर खड़े हो रहे सवाल

विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद बीजेपी के दिग्गज नेता नितिन पटेल, भूपेंद्र सिंह चुडास्मा, आरसी फाल्दू और कौशिक पटेल के सियासी भविष्य को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. ये चारों ही गुजरात बीजेपी के पुराने चेहरे हैं. सबसे बड़ा सवाल पूर्व डिप्टी सीएम और कद्दावर नेता नितिन पटेल को लेकर है. जो इस बार भी सीएम बनने की रेस में पिछड़ गए. भूपेंद्र पटेल और नितिन पटेल दोनों पाटीदार समुदाय से हैं. सीएम और डिप्टी सीएम दोनों ही पद एक ही समाज को देने की संभावना कम ही है.

गुजरात में 15 महीने बाद विधानसभा के चुनाव

खबर ये है कि सभी पुराने मंत्री को हटा दिया जाएगा. भूपेंद्र पटेल सरकार की नई कैबिनेट में 26 से 27 मंत्रियों को मंत्री पद की शपथ आज दिलाई जा सकती है. करीब 15 महीने बाद बीजेपी के सिर के ताज गुजरात में चुनाव हैं. ऐसे में बीजेपी आलाकमान किसी भी हाल में कोई रिस्क नहीं लेना चाहता और पुराने मंत्रियों को हटाकर सरकार की नई छवि पेश करना रणनीति का हिस्सा है. हाईकमान को उम्मीद है कि देर-सवेर ये विरोध भी थम जाएगा और सब मिलकर भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में जोर-शोर से काम शुरू कर देंगे.

यह भी पढ़ें-

Peace Mission-2021: भारत-चीन की सेनाएं एक साथ करेंगी युद्धाभ्यास, SCO देशों का चल रहा ‘पीसफुल मिशन’ एक्सरसाइज

TIME Influential List: 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में पीएम मोदी, ममता बनर्जी और अदार पूनावाला, मुल्ला बरादर का भी है नाम

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया