Crime News: गुजरात में प्रेम प्रसंग में एक लड़के की हत्या का मामला सामने आया है. घटना वडोदरा के पादरा में चोकारी गांव की है. इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें कुछ लोग एक युवक को पीटते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि जिस लड़की से युवक प्रेम करता था, उसी के परिजनों ने उसकी पिटाई की, जिसमें उसकी मौत हो गई. मृतक का नाम जयेश रावल था. युवती के पिता, चाचा, दादा और भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मृतक के पिता का कहना है कि उन लोगों को सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए. मृतक के पिता मेलाभाई धुलाभाई रावल ने कहा, मैं उस वक्त घर पर नहीं था. वो लोग मेरे लड़के को उठाकर ले गए और पेड़ के नीचे उसकी हत्या कर दी. मृतक के चचेरे भाई सुनील भाई रावल ने कहा कि वे लोग गाली-गलौज करते हुए आए थे. मेरा भाई तब घर पर था. उन्होंने आपत्तिजनक जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया. वे मेरे भाई को घर से लाठी मारते और घसीटते हुए ले गए थे और फिर उसकी हत्या कर दी. मेरे भाई को न्याय मिलना चाहिए.

इस मामले पर वडोदरा के एसपी सुधीर कुमार देसाई ने कहा, बुधवार को चोकारी गांव में प्रेम प्रकरण में एक युवक की हत्या की घटना सामने आई है. इस गांव के एक युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध थे और जब वे दोनों बात कर रहे थे तब युवती की मां ने यह सुन लिया. युवती की मां ने अपने परिजनों को यह बात बताई तो वह लोग युवक के घर पहुंचे और उसको उठाकर ले आए. उन्होंने पेड़ से बांधकर युवक को पीटा और वह बेहोश हो गया.

खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस पूरे मामले में चार आरोपियों युवती के पिता, चाचा, दादा और भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उनकी गिरफ्तारी की भी तैयारी चल रही है. गांव में भी कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस बल तैनात किया गया है. फिलहाल गांव में शांति का माहौल है.

ये भी पढ़ें

जानें आगे क्यों सस्ते हो सकते हैं पेट्रोल और डीजल के दाम, US और चीन से कैसे जुड़ा है ये कारण

Punjab CM Charanjeet Singh Channi: सीएम चन्नी ने 3 मंत्रियों और 2 विधायकों के साथ करतारपुर साहिब में टेका मत्था

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया