Gujrat Road Accident: गुजरात के बनासकांठा जिले में एक ट्रैक्टर से कार के टकरा जाने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने रविवार को बताया कि मृतकों में दो बच्चे हैं. उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए चार लोग एक ही परिवार के थे जो कार में सवार थे, जबकि पांचवा व्यक्ति ट्रैक्टर का चालक था.

घटना में शामिल लोगों की मौके पर ही हुई मौत

एक अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार देर रात की है. थराड पुलिस थाना के अधिकारी ने कहा कि घटना जिले के पवादासन गांव के पास धनेड़ा और थराड के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई. कार में दो बच्चों सहित एक ही परिवार के छह लोग सवार थे, जो राजमार्ग पर ट्रैक्टर से टकरा गई. घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि हादसे में सात साल की बच्ची और उसके पांच साल के भाई, उसके चाचा और दादा की मौत हो गई जबकि बच्ची की मां और दादी गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है.

अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर का चालक हवा में उछल गया और सड़क पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने बताया कि जिले के धनेड़ा तालुका से कार से परिवार के छह लोग, करीब 12 किलोमीटर दूर अपने पैतृक गांव जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ था.

UP Election 2022: अखिलेश यादव ने कहा, सरकार बनने के 3 महीने के अंदर कराएंगे जाति जनगणना, सपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान

Goa Election 2022: संजय राउत बोले- गोवा में 10 से 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना, NCP से करेगी गठबंधन

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया