कर्नाटक के शिवमोगा में रविवार रात बजरंग दल के एक कार्यकर्ता हर्ष की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. कर्नाटक के गृह मंत्री अरगा ज्ञानेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि, 2 एडीजीपी और पुलिस बल सहित वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. गृह मंत्री ने आगे कहा कि, इस वक्त सब कुछ नियंत्रण में है. शिवमोग्गा में शांति बहाल के लिए मैं लोगों का धन्यवाद करता हूं. उन्होंने आगे बताया कि, पुलिस मामले पर कार्रवाई कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

बता दें, बीते दिन शिवमोगा के एसपी लक्ष्मी प्रसाद ने जानकारी देते हुए 6 गिरफ्तारी की बात की थी और बताया था कि मामले में 12 लोगों से पूछताछ चल रही है. एसपी ने कहा था कि, हर्ष के खिलाफ दो मामले दर्ज थे. एक दंगे का और दूसरा साल 2016-2017 में धार्मिक भावनाओं को आहत करने का. एसपी ने कहा कि, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम मोहम्मद काशिफ, सैयद नदीम, अफसिफुल्ला खान, रेहान शरीफ, निहान और अब्दुल अफनान हैं. आज गिरफ्तार हुए दो आरोपियों के नामों का खुलासा अभी नहीं हुआ है.

शुक्रवार सुबह तक इलाके में धारा 144

शिवमोगा के डिप्टी कमिश्नर डॉ सेल्वामणि ने कहा, इलाके में धारा 144 को शुक्रवार सुबह तक के लिए बढ़ा दिया गया है. इस दौरान स्कूल बंद रहेंगे. स्थिति के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि जिले में कर्फ्यू को बढ़ाया गया है. सुबह 6 बजे से सुबह 9 तक लोग आ जा सकते हैं.

Bajrang Dal activist Harsha murder case | Eight arrests made till now. Till yesterday, 6 accused were arrested and today 2 more arrests done; total arrests in the case 8: Karnataka Home Minister Araga Jnanendra

(File photo) pic.twitter.com/YBo8wsAsN6
— ANI (@ANI) February 23, 2022

अंतिम संस्कार के दौरान हुईं थी हिंसा घटनाएं

बता दें, मृतक के अंतिम संस्कार के दौरान सोमवार को हिंसा की कुछ घटनाएं हुईं जिसमें महिला पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हो गए. उपद्रवियों ने कई वाहनों और दुकानों में तोड़फोड़ कर आगजनी की. हालांकि पुलिस ने जल्द ही हालात पर काबू पा लिया. इलाके में इसके बाद धारा-144 लगा दी गई.

यह भी पढ़ें.

यूपी चुनाव में राम मंदिर के मुद्दे को लेकर उमा भारती ने दिया जवाब, जानें क्या कहा

कर्नाटक में मुख्यमंत्री समेत विधायकों और मंत्रियों की बढ़ेगी सैलरी, सदन में विधेयक हुए पारित

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया