Haryana Cabinet Expansion 2021: हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर नीत सरकार के कैबिनेट का विस्तार मंगलवार को होगा. यह पिछले दो साल में दूसरी बार है जब मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. मंत्रिमंडल में टोहाना से जननायक जनता पार्टी (JJP) के विधायक देवेंद्र सिंह बबली और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कोटे से भी एक विधायक को शामिल किये जाने की संभावना जताई जा रही है.

एक आधिकारिक बयान में बताया गया, ‘‘हरियाणा राजभवन में 28 दिसंबर को शाम चार बजे एक समारोह में मंत्रिमंडल विस्तार होगा.’’ बीजेपी के कोटे से बनाए जाने वाले मंत्रियों में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष और पंचकूला से विधायक ज्ञान चंद गुप्ता और हिसार से विधायक डॉ कमल गुप्ता के नाम सबसे आगे माने जा रहे हैं.

हरियाणा में बीजेपी और जजपा गठबंधन की सरकार है और उसे 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत हासिल है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 2019 में शपथ ग्रहण के करीब दो सप्ताह बाद नवंबर महीने में मंत्रिपरिषद का विस्तार किया था और 10 नये मंत्रियों को इसमें शामिल किया था.

बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी ने दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) से गठबंधन किया था. चौटाल इस समय खट्टर सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया