देशभर में मार्च के महीने से ही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है. लोगों को झुलसाती गर्मी ने मार्च में पिछले कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. पूरे देश में पिछले सवा सौ साल में मार्च महीने में इतनी गर्मी कभी नहीं पड़ी. इस साल मार्च का औसत तापमान 33 दशमलव 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. इससे पहले 2010 में 33 दशमलव 9 डिग्री का रिकॉर्ड दर्ज था. अब अप्रैल का महीना शुरू हो गया है लेकिन मौसम विभाग की माने तो अप्रैल में भी लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है. दिल्ली में पिछले कई सालों की रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है. चिलचिलाती धूप ने लोगों का घर से बाहर निकलना तक दुश्वार कर दिया है. बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट तक जारी किया है.

मार्च में गर्मी ने तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड

मार्च में गर्मी ने 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. भीषण गर्मी पड़ने की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. मुश्किल ये है कि गर्मी का ये सितम अप्रैल के महीने में भी कम नहीं होगा. यानी इस महीने में भी कोई बारिश होने की उम्मीद नहीं है और ना ही चुभती गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. ऐसे हालात दिल्ली में कम से कम 8 से 10 दिन तक और रहेंगे. भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक आर के जेनामनी ने कहा है कि अभी पिछले 2 दिनों से हवा चल रही है जिसकी वजह से तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है लेकिन आगे कुछ दिनों तक बारिश के अनुमान नहीं हैं.

Gujarat, Maharashtra, and Rajasthan got an early heatwave. The dry spell will continue and there’re no rains for the next 10 days. April will be hotter for Rajasthan, Gujarat, Central India & western Himalayan region: RK Jenamani, DGM, IMD pic.twitter.com/yJ8ZgCMCLg
— ANI (@ANI) April 2, 2022

अप्रैल में लू से लोगों की बढ़ेगी मुश्किलें

भारत साल 1901 से मौसम विभाग डेटा जुटा रहा है. तब से आज तक ऐसी गर्मी कभी नहीं पड़ी यानी गर्मी के सारे रिकॉर्ड धराशायी हो गए. मार्च तो गुजर गया लेकिन अप्रैल की गर्म हवाएं लू बनकर लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है. फिलहाल लोग धूप से बचने के लिए लोग अलग-अलग उपाय अपना रहें हैं. बार बार पानी पीना, ठंडा शरबत, घर से निकलने पर छाता और कई तरह के उपाय आजमा रहें हैं. गर्मी ऐसी है कि मानो मई जून का महीना चल रहा हो. इस चुभती हुई गर्मी से फिलहाल लोगों को कोई राहत नहीं मिलती नजर आ रही है. दोपहर में देश के कई बड़े शहरों में सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है.

ये भी पढ़ें-

रैली में पथराव से उपजा विवाद, आग की लपटों से जल उठा राजस्थान का करौली शहर, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू

मुंबई: मेट्रो स्टेशन पर किराए पर उपलब्ध होंगी साइकिल, जानें कितना देना होगा किराया

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया