Bigg Boss 15 Karan Kundrra s name has been associated with these beauties before Tejasswi Prakash see list

Bigg Boss 15: Tejasswi Prakash से पहले इन हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है Karan Kundrra का नाम, देखें लिस्ट..

बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में करण कुंद्रा (Karan Kundrra) का नाम टीवी अदाकारा तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) के सामने इस बात का खुलासा किया है कि वो टीवी की इस हसीना को पसंद करने लग गए हैं। ये खुलासा होने के बाद से ही फैंस के बीच हंगामा शुरू हो गया है। अब फैंस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) को साथ देखने के लिए बेचैन हो रहे हैं।

वैसे करण कुंद्रा (Karan Kundrra) टीवी के सबसे हैंडमस लड़कों में से एक हैं और हर लड़की करण कुंद्रा (Karan Kundrra) जैसे लड़के को डेट करना चाहती है। ऐसे में करण कुंद्रा (Karan Kundrra) का नाम टीवी अदाकारा तेजस्वी प्रकाश के पहले कई और अदाकाराओं के साथ जोड़ा जा चुका है। जब भी करण कुंद्रा (Karan Kundrra) की जिंदगी में कोई हसीना आती है, फैंस के बीच खलबली मच जाती है। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने करण कुंद्रा को डेट किया है।


कृतिका कामरा (Kritika Kamra)
करण कुंद्रा की जिंदगी में आई पहली लड़की का नाम कृतिका कामरा है। करण कुंद्रा ने कृतिका कामरा को साल 2009 में डेट करना शुरू किया था। दोनों की मुलाकात सीरियल कितनी मोहब्बत है के सेट पर हुई थी। शो के दौरान कृतिका कामरा और करण कुंद्री का प्यार परवान चढ़ा। हालांकि कुछ साल बाद कृतिका कामरा और करण कुंद्रा का ब्रेकअप हो गया।

मधुरा नाइक (Madhura Naik)
कृतिका कामरा से अलग होने के बाद करण कुंद्रा का नाम टीवी अदाकारा मधुरा नाइक के साथ जोड़ा गया था। हालांकि आज तक भी इन दोनों सितारों ने इस रिश्ते के बारे में कोई बयान नहीं दिया।

अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar)
कृतिका कामरा के बाद करण कुंद्रा की जिंदगी में अनुषा दांडेकर की एंट्री हुई। इस दौरान करण कुंद्रा ने कई बार अनुषा दांडेकर से अपने प्यार का इजहार किया। दोनों सितारे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर करते थे। अनुषा दांडेकर और करण कुंद्रा ने एक साथ एमटीवी लव स्कूल नाम के रिएलिटी शो में भी काम किया है। धीरे धीरे अनुषा दांडेकर और करण कुंद्रा के रिश्ते में दरार आने लगी। साल 2021 की शुरूआत में अनुषा दांडेकर ने जमाने के सामने अपने ब्रेकअप का ऐलान कर दिया था।

अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar) ने लगाया था करण कुंद्रा (Karan Kundrra) पर धोखा देने का आरोप
ब्रेकअप का ऐलान करते समय अनुषा दांडेकर ने इस बात का खुलासा किया था कि रिलेशनशिप के दौरान करण कुंद्रा उनको धोखा दे रहे थे। हालांकि अनुषा दांडेकर ने उस हसीना के नाम का जिक्र नहीं किया था जिसको करण कुंद्रा डेट कर रहे थे।

About the Author

Shraddha V. Srivastava
Shraddha V. Srivastava
मीडिया जगत में अपनी बेबाक और धारदार पत्रकारिता के लिए पहचानी जाने वाली श्रद्धा पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने देश की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों पर गहराई से रिपोर्टिंग की है।
राजनीतिक घटनाक्रम की सटीक समझ और तथ्य आधारित विश्लेषण उनकी खास पहचान है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर स्टूडियो डिस्कशन तक, श्रद्धा ने हर मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है।
वर्तमान में वह My Nation News में वरिष्ठ सम्पादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वह संपादकीय नेतृत्व संभालते हुए खबरों की दिशा और प्रस्तुति को मजबूती प्रदान कर रही हैं।
उन्होंने अपने करियर में राजनीतिक रिपोर्टिंग, ग्राउंड कवरेज, विशेष स्टोरीज़ और न्यूज़ एनालिसिस में विशेष दक्षता हासिल की है। निष्पक्षता, स्पष्टता और निर्भीक पत्रकारिता के साथ श्रद्धा आज मीडिया इंडस्ट्री में एक भरोसेमंद और प्रभावशाली नाम के रूप में स्थापित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *