Karnataka Hijab News: कर्नाटक में हिजाब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. राज्य में 10वीं तक के स्कूल खुल गए हैं. मंगलवार को कुछ स्थानों पर हिजाब पहने आई लड़कियों को स्कूलों में प्रवेश नहीं दिया गया. एक जगह जब छात्रा को हिजाब पहनकर एंट्री नहीं मिली तो उसने अपना एग्जाम ही छोड़ दिया. जबकि दूसरी तरफ एक छात्र द्वारा भगवा स्कार्फ लहराने की घटना भी सामने आई. बीते सप्ताह कर्नाटक उच्च न्यायालय ने अपने अंतरिम आदेश में सभी छात्रों को भगवा शॉल, स्कार्फ, हिजाब या कोई भी अन्य धार्मिक निशान पहनकर कक्षा में आने पर रोक लगा दी थी.

राज्य में सोमवार से हाईस्कूल खुल गए और स्कूलों में अधिकारियों ने हिजाब और बुर्का पहनकर आने वाली छात्राओं को अदालत के आदेश का हवाला देकर कक्षा में प्रवेश से मना किया या उन्हें हिजाब उतारने को कहा गया. मंगलवार को शिवमोगा के एक स्कूल में बुर्का पहनकर आई एक छात्रा को हिजाब हटाने को कहा गया तो उसने परीक्षा देने से इनकार कर दिया. लड़की ने मीडिया से कहा, “हम बचपन से हिजाब पहनते आए हैं और हम इसे नहीं छोड़ेंगे. मैं परीक्षा नहीं दूंगी और घर जाऊंगी.”

चिक्कमगलुरु जिले के इंदवार गांव के एक सरकारी स्कूल में हिजाब पहनकर आई मुस्लिम लड़कियों को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया गया और वापस भेज दिया गया. इसके बाद उसके माता-पिता स्कूल पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने जबरन स्कूल परिसर में घुसकर नारेबाजी की और कहा कि उन्हें अदालत का आदेश लिखित रूप में चाहिए. विरोध प्रदर्शन तेज होने पर एक अन्य छात्र ने अपने स्कूल बैग से भगवा स्कार्फ निकाल लिया. छात्र ने शिक्षकों के निर्देश पर स्कार्फ वापस बैग में रख लिया. स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रधानाध्यापिका ने दिनभर के लिए स्कूल बंद कर दिया.

चिक्कमगलुरु के अन्य संस्थान में हिजाब पहनकर स्कूल में प्रवेश नहीं दिए जाने पर तनाव पैदा हो गया. अभिभावक स्कूल में घुस गए और विद्यालय प्रशासन से पूछा कि उनके बच्चों को भीतर क्यों नहीं जाने दिया जा रहा है. वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने भीड़ से कहा कि उच्च न्यायालय का आदेश है कि हिजाब पहनकर स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जा सकता. पुलिस की बात अनसुनी करते हुए अभिभावकों ने दबाव डाला कि उनकी बेटियों को परीक्षा देने की अनुमति दी जाए. तुमकुरु जिले के एसवीएस स्कूल में हिजाब पहनकर आई छात्राओं को हिजाब पहनकर आने पर वापस लौटा दिया गया, जिसके बाद मुस्लिम माता पिता ने स्कूल परिसर में हंगामा किया. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर, अदालत के आदेश का हवाला देते हुए उन्हें शांत किया.

इस बीच उडुपी जिले में छात्राओं के अभिभावकों ने मौलाना आजाद हाई स्कूल के सामने प्रदर्शन कर हिजाब पहनने वाली छात्राओं को अलग कमरे में बैठाने के अधिकारियों के निर्णय का विरोध किया. प्रदर्शनकारी अभिभावकों ने छात्राओं को हिजाब पहनकर कक्षाओं में बैठने देने की मांग उठायी. साथ ही अभिभावकों ने अधिकारियों से कहा कि अगर हिजाब पहनने की अनुमति नहीं दी गई तो वे अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे. सूत्रों के मुताबिक सोमवार को इस स्कूल में हिजाब पहनकर आने वाली 20 छात्राओं को अलग कमरे में बैठाए जाने के बाद ये छात्राएं मंगलवार को स्कूल नहीं आईं. हालांकि मल्लार में सरकारी उर्दू प्राथमिक विद्यालय में हिजाब पहनकर पहुंची आठ छात्राओं को परीक्षा देने की अनुमति दी गई.

यह भी पढ़ेंः Punjab Election 2022: चुनाव से ठीक पहले पार्टी छोड़ने वाले Ashwani Kumar ने उठाए कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल, AAP को लेकर किया ये दावा

Punjab Election 2022: Charanjit Channi पर अरविंद केजरीवाल का तंज, कहा- धुरी से Bhagwant Mann इतने वोटों से जीत रहे हैं, आप दोनों सीट से हार रहे हैं

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया