Hijab Row: कर्नाटक में शुरू हुआ हिजाब विवाद अब पूरे देश में फैल गया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आम जनता से लेकर कई बड़े नेता इस विवाद पर अपनी राय साझा करते दिख रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि इस पार्टी के सदस्य ही विवाद के जिम्मेदार हैं.

उन्होंने कहा कि, "अभी के लिए, कर्नाटक में जो कुछ भी हो रहा है, उसके लिए सरकार, विशेष रूप से बीजेपी सदस्य जिम्मेदार हैं. इसका कारण बताते हुए मल्लिकार्जुन ने कहा कि, क्योंकि चुनाव चल रहे हैं और वे लाभ चाहते हैं.

For now, the govt, especially BJP members, is responsible for whatever’s been happening in Karnataka, as elections are underway & they want to benefit: Mallikarjun Kharge, Congress, on #HijabRow pic.twitter.com/sfcsOVXAzl
— ANI (@ANI) February 11, 2022

बता दें, आज इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल दखल देने से मना कर दिया है. याचिकाकर्ताओं ने कर्नाटक हाईकोर्ट (Karnataka Highcourt) के अंतरिम आदेश पर रोक लगाने की मांग की थी. लेकिन सुप्रीम ने इस मामले में सुनवाई करने से ही इनकार कर दिया. सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि पहले कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई होने दीजिए, वह सही वक्त पर सुनवाई करेगा.

आरएसएस नेता ने कहा- कुछ चरमपंथी छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे

वहीं, आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ चरमपंथी छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. आरएसएस नेता इंद्रेश कहा कि हमेशा जींस पहने नजर आने वाली मुस्लिम लड़की मुस्कान खान के माध्यम से कुछ चरमपंथी हमारे देश और इस्लाम धर्म को बदनाम करने में लगे हैं. इनका ये रवैया साबित करता है कि चरमपंथी बेटियों को शिक्षा से दूर ले जा रहे हैं और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं.

#WATCH | Some extremists through a Muslim girl Muskan Khan who always donned jeans tried to defame our country and Islam…It proves that extremists are taking daughters away from education and are playing with their future: RSS leader Indresh Kumar on Karnataka hijab row pic.twitter.com/5XCBLaZDrC
— ANI (@ANI) February 10, 2022

बता दें कि कल ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की मुस्लिम शाखा ने कर्नाटक की छात्रा बीबी मुस्कान खान का समर्थन किया था. संघ ने कहा कि हिजाब या ‘पर्दा’ भी भारतीय संस्कृति का हिस्सा है.

हम मुस्लिम लड़की के साथ खड़े हैं- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अवध प्रांत संचालक अनिल सिंह ने कहा कि वह हमारे समुदाय की एक बेटी और बहन है. हम उसके संकट की घड़ी में उसके साथ खड़े हैं. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने अपने बयान में कहा कि हिंदू संस्कृति महिलाओं का सम्मान करना सिखाती है, और जिन्होंने ‘जय श्री राम’ का जाप किया और लड़की को आतंकित करने की कोशिश की, वे गलत थे.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया