Himachal News: शिमला में शराब के नशे में पुलिस से उलझा सैलानी, ASI को जड़ा थप्पड़

Himachal Pradesh News: पहाड़ों पर इन दिनों जबरदस्त ठंड पड़ रही है. इस मौसम का लुत्फ उठाने सैलानी शिमला (Shimla) का रुख कर रहे हैं. लेकिन कुछ सैलानी अपने एंजॉयमेंट के साथ-साथ पुलिस के लिए भी सिरदर्द बने हुए हैं. दरअसल शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे शिमला के संजौली टनल पर उस समय अफरातफरी मच गई जब पुलिस से बहस करते करते एक सैलानी ने पुलिस कर्मी को ही थप्पड़ जड़ दिए.

सड़क पर लेट गया सैलानी

ढली थाना प्रभारी एस एस गुलेरिया ने बताया कि इससे पहले 2 गाड़ियों में टक्कर हो गई थी. टनल के समीप तैनात पुलिस जवान ने मौके पर ढली पुलिस थाने को मामले की सूचना दे दी. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गईं और दोनो गुटों में समझौता करवाने की कोशिश कर रही थी.

ऐसे में दिल्ली नंबर की गाड़ी के पर्यटक ने शराब पी हुई थी जिसके बाद उसने पुलिस से बदतमीजी की और टनल के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा भी किया. इसके साथ ही दिल्ली से शिमला आया सैलानी सड़क पर लेट गया. यही नहीं पुलिस को शराब पीते इस सैलानी को काबू करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. ऐसे में करीब 30 मिनट तक टनल के बाहर दोनो तरफ से जाम लग गया.

ASI को जड़ा थप्पड़

वहीं पुलिस ने जब पर्यटक को समझाने की कोशिश की तो ऐसे में वह पुलिस के साथ गाली गलौच करने लगा और देखते ही देखते पर्यटक ने एक एएसआई पर थप्पड़ों की बरसात कर दी. मौके पर पहुंची ढली पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है. फिलहाल सैलानी को थाने ले जा कर पूछताछ की जा रही है. शराब के नशे में धुत दिल्ली का सैलानी शिमला अपनी बेटी के साथ आया हुआ है.

Elections 2022: रैलियों-रोड शो पर जारी रह सकता है एक हफ्ते का बैन, प्रचार में मिल सकती है रियायत, चुनाव आयोग कर रहा मंथन

Assembly Elections 2022: विधानसभा चुनावों में अबतक किन-किन बड़े नेताओं ने बदला पाला, जानिए

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News