Hindutva Politics: हिंदुत्व को लेकर संजय राउत का बीजेपी पर निशाना, इतिहास से वाकिफ नहीं हैं बीजेपी के नए हिंदुत्ववादी नेता

Sanjay Raut BJP Hindutva: बीजेपी और शिवसेना के बीच एक बार फिर हिंदुत्व को लेकर लड़ाई छिड़ गई है. जहां बीजेपी का आरोप है कि शिवसेना ने बाल ठाकरे की हिंदुत्व विचारधारा को छोड़ दिया है, वहीं शिवसेना आरोप लगा रही है कि बीजेपी सिर्फ चुनाव जीतने के लिए हिंदुत्व का इस्तेमाल करती है. अब शिवसेना नेता संजय राउत ने भी बीजेपी पर इसे लेकर निशाना साधा है.

इतिहास से वाकिफ नहीं बीजेपी नेता – राउत
संजय राउत ने कहा कि, शिवसेना देश की पहली ऐसी पार्टी थी, जिसने हिंदुत्व के मुद्दे पर चुनाव लड़ा था. बीजेपी के नए नेता (नए हिंदुत्ववादी) इतिहास से वाकिफ नहीं हैं. किसी ने उनके इतिहास का पन्ना फाड़ दिया. लेकिन वक्त-वक्त पर हम उन्हें जानकारी देते रहते हैं.

उद्धव ठाकरे ने भी बोला था बीजेपी पर हमला
इससे पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी बीजेपी को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि बीजेपी के साथ हमने अपने 25 साल बर्बाद कर दिए. ठाकरे ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा था कि, बीजेपी ने सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए हिंदुत्व का इस्तेमाल किया है. वो सत्ता तक पहुंचने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं. ठाकरे को कुछ बीजेपी नेताओं ने भी जवाब दिया था और कांग्रेस से उनके गठबंधन पर कड़े सवाल किए थे.

ये भी पढ़ें -

UP Election: सीएम योगी ने पाकिस्तान का नाम लेकर समाजवादी पार्टी पर किया बड़ा हमला, बोले- इनके नस-नस में दौड़ रहा तमंचावाद

UP Election 2022: बीजेपी के बड़े नेता 26 जनवरी के बाद मैदान में उतरेंगे, कैराना के बाद अमित शाह अब जाएंगे मथुरा

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News