2014 बैच की हरियाणा कैडर की IAS रानी नागर का इस्तीफा हरियाणा सरकार ने नामंजूर करते हुए उनके गृह राज्य में बदलने की भी सिफारिश केंद्र सरकार से की है। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।
मैं आप सब से एक ख़ुशी का समाचार सांझा कर रहा हूँ कि हरियाणा कैडर की आईएएस अधिकारी रानी नागर का इस्तीफ़ा माननीय मुख्यमंत्री @mlkhattar जी ने नामंज़ूर कर दिया है। इस्तीफ़ा नामंज़ूर करने के लिए मैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी का दिल की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूँ।
— Krishan Pal Gurjar (@KPGBJP) May 7, 2020
1/4
2/4
— Krishan Pal Gurjar (@KPGBJP) May 7, 2020
मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी इसलिए भी बधाई के पात्र हैं कि उन्होंने उदारता दिखाते हुए बिटिया रानी नागर का आईएएस कैडर हरियाणा से उनके गृह राज्य में बदलने की भी सिफ़ारिश केंद्र सरकार से की है।
3/4
— Krishan Pal Gurjar (@KPGBJP) May 7, 2020
रानी नागर को इंसाफ़ दिलाने के लिए किए जा रही कोशिशें रंग लाई हैं। हमारी कोशिश यही है कि रानी नागर बिटिया के साथ किसी भी क़िस्म की नाइंसाफ़ी ना हो पाए। इसके लिए हरियाणा सरकार में शीर्ष स्तर से लगातार बातचीत की जा रही थी।
4/4
— Krishan Pal Gurjar (@KPGBJP) May 7, 2020
हमने पहले भी आश्वस्त किया था कि चूंकि हरियाणा सरकार बेटियों के हितों के लिए संवेदनशील है और रानी नागर बिटिया के हितों पर किसी क़िस्म की आँच नहीं आने दी जाएगी। मेरा आशीर्वाद सदैव बिटिया रानी नागर के साथ है।
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने गुरुवार शाम ट्वीट कर कहा कि मैं आप सब से एक खुशी का समाचार सांझा कर रहा हूं कि हरियाणा कैडर की IAS अधिकारी रानी नागर का इस्तीफा माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नामंजूर कर दिया है। इस्तीफा नामंजर करने के लिए मैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी का दिल की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूं। CM मनोहर लाल इसलिए भी बधाई के पात्र हैं क्योंकि उन्होंने उदारता दिखाते हुए बिटिया रानी नागर का IAS कैडर हरियाणा से उनके गृह राज्य में बदलने की भी सिफारिश केंद्र सरकार से की है। रानी नागर को इंसाफ दिलाने के लिए किए जा रही कोशिशें रंग लाई हैं। हमारी कोशिश यही है कि रानी नागर बिटिया के साथ किसी भी किस्म की नाइंसाफी ना हो पाए। इसके लिए हरियाणा सरकार में शीर्ष स्तर से लगातार बातचीत की जा रही थी। हमने पहले भी आश्वस्त किया था कि चूंकि हरियाणा सरकार बेटियों के हितों के लिए संवेदनशील है और रानी नागर बिटिया के हितों पर किसी किस्म की आंच नहीं आने दी जाएगी। मेरा आशीर्वाद सदैव बिटिया रानी नागर के साथ है।
यह भी पढ़ें: Bollywood अभिनेत्री शीतल खांडल बनी आलंबन ट्रस्ट की ब्रांड एंबेसेडर
गौरतलब है कि 2014 बैच की IAS अधिकारी रानी नागर ने दो दिन पहले हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा को अपना इस्तीफा भेजा था। रानी नागर सामाजिक सुरक्षा विभाग में अतिरिक्त निदेशक के पद पर तैनात थीं और उन्होंने पिछले दिनों अपनी जान को खतरा बताते हुए एक वीडियो भी जारी किया था।
About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’


