गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर हमला करने के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी को लेकर अलग-अलग कयास लगाये जा रहे हैं. इस महले की जांच यूपी पुलिस के साथ-साथ यूपी एटीएस भी कर रही है. इस जांच में पुलिस ने अबतक कई अहम खुलासे किए हैं. अब्बासी फिलहाल पुलिस हिरासत में है. उसको सोमवार की रात 8 बजे से 11 अप्रैल की दोपहर 2 बजे तक पुलिस हिरासत में रखा जाएगा.

अब्बासी ने 2015 में आईआईटी मुंबई से केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है उसके बाद उसने दो कंपनियों में नौकरी भी की है. 2015 में इंजीनियरिंग पास करने के बाद उसने पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज में काम किया और फिर एस्सार पेट्रोकेमिकल्स में काम किया.

हमले से पहले गया था नेपाल

उसके पिता मोहम्मद मुनीर कई फाइनेंस कंपनियों के एडवाइजर रहे हैं.अब्बासी के घरवालों का कहना है कि 2017 से उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है. वहीं इस मामले में यूपी एटीएस ने खुलासा किया है कि पिछले कुछ समय से मुंबई में रह रहा यह आरोपी हमले से एक दिन पहले नेपाल गया था और मंदिर में जिस धारदार हथियार का इसने इस्तेमाल किया था उसे महाराजगंज से खरीदा गया था.

अब्बासी को सोमवार को भारी सुरक्षा के बीच एसीजेएम फर्स्ट की अदालत में पेश किया गया. जहां से कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. अहमद मुर्तजा अब्बासी यूपी एटीएस की हिरासत में 11 अप्रैल की दोपहर 2 बजे तक रहेगा जिससे यूपी एटीएस पूछताछ करेगी.

गोरखपुर का ही रहने वाला है आरोपी

चूंकि आरोपी मुर्तजा अब्बासी गोरखपुर का ही रहने वाला है पुलिस ने गोरखनाथ मंदिर और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया है पुलिस के सामने उसके नेपाल कनेक्शन की कहानी भी सामने आई है. इसी कड़ी में पुलिस की जांच IIT मुंबई तक भी जा पहुंची है जहां से उसने केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी पुलिस को उसके बारे में जो जानकारी मिली उसके बाद मामले को महज हमले की तरह नहीं देखा जा रहा है.

Fuel Price Hike: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, 15 दिन में 13वीं बार बढ़े दाम, जानें क्या है आपके शहर का नया रेट

यूक्रेन के बूचा में नरसंहार पर रूस की घेराबंदी, UNHRC से सस्पेंड करने के अमेरिका के प्रस्ताव पर आज हो सकती है वोटिंग

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’