Income Tax Raid: आयकर विभाग ने गुरुग्राम और दिल्ली में दो कंपनियों पर मारे गए छापों के दौरान लगभग 600 करोड़ रुपये की अनुमानित बेहिसाब आय पता चलने का दावा किया है. साथ ही इस छापेमारी के दौरान साढे तीन करोड़ रुपये की नकदी और 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की ज्वेलरी मिलने का दावा किया है. इन कंपनियों के 18 बैंक लॉकर भी मिले हैं जिन्हें खोलने का काम जारी है. इस दौरान और भी नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हो सकते हैं.

600 करोड़ रुपए की बेहिसाब संपत्ति

आयकर विभाग के एक आला अधिकारी ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि गुरुग्राम में उपकरण निर्माण करने वाली एक कंपनी और रेस्टोरेंट्स लेजर शो आदि का काम करने वाली एक दूसरी कंपनी बेहिसाब आयकर चोरी कर रही है. सूचना के आधार पर आयकर विभाग की जांच टीम ने मामले की आरंभिक जांच की और तथ्य मिलने पर दिल्ली और गुड़गांव में एक साथ एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की. आयकर विभाग के आला अधिकारी के मुताबिक इस छापेमारी के दौरान 18 बैंक लॉकर मिले हैं जो अलग-अलग बैंकों में बताए गए हैं. इन सभी बैंक लोगों को छापेमारी के दौरान सीज कर दिया गया था और अब इन्हें खोलने का काम शुरू किया गया है.

सोने चांदी के जेवरात और साढ़े तीन करोड़ नकदी बरामद

आयकर अधिकारी के मुताबिक 5 करोड़ रुपए से ज्यादा के सोने चांदी के जेवरात और तीन करोड़ 50 लाख से ज्यादा की नगदी बरामद हुई है. छापेमारी के दौरान दोनों कंपनियों के ऐसे दस्तावेज भी मिले हैं जिनसे पता चलता है कि कंपनी ने अचल संपत्ति खरीदने में बेहिसाब निवेश किया हुआ है. साथ ही तमाम नियम कानूनों को ताक पर रखकर बिक्री और खरीद भी की गई है. कंपनी द्वारा जो सामान बनाए जाते थे उनके स्टाफ और रजिस्टर में भारी अंतर पाया गया है.

इसके अलावा जांच के दौरान यह भी पता चला कि इस कंपनी के मालिकों के परिजनों द्वारा बिना कोई काम किए कंपनी से खर्चे लिए जाते थे. आयकर विभाग का दावा है कि अब तक की जांच के दौरान इन कंपनियों के लगभग 600 करोड़ रुपए की अघोषित आय का पता चला है. छापेमारी के दौरान बरामद हुए दस्तावेजों की जांच की जा रही है मामले की जांच जारी है.

क्या है Purvanchal Expressway की खासियत, जिस पर PM Modi को लेकर उतरेगा सी-130जे सुपर हरक्युलिस एयरक्राफ्ट

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया