India-Australia virtual summit: PM मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के बीच होगी वार्ता, यूक्रेन के हालात पर भी करेंगे चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ 21 मार्च को दूसरी इंडिया-ऑस्ट्रेलिया वर्चुअल समिट में हिस्सा लेंगे. दोनों नेताओं के बीच इस दौरान यूक्रेन के हालात पर भी चर्चा होगी. ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी ऑनलाइन शिखर वार्ता के दौरान यूक्रेन के मौजूदा हालात और इसके हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में चर्चा होगी.

स्कॉट मॉरिसन ने एक बयान में कहा कि शिखर वार्ता के दौरान द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को और मज़बूत करने के साथ-साथ नए आर्थिक अवसर तलाशने पर भी चर्चा होगी. उन्होंने कहा, "हम यूक्रेन के मौजूदा हालात और इसके हिंद-प्रशांत क्षेत्र और म्यांमा पर पड़ने वाले प्रभाव समेत क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे."

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध पारस्परिक समझ और विश्वास पर आधारित हैं और हिंद-प्रंशात क्षेत्र पर दोनों पक्षों का समान दृष्टिकोण है.

Punjab: शपथग्रहण समारोह में छाईं नरिंदर कौर, कैबिनेट मिनिस्टर को हरा बनीं पंजाब की सबसे कम उम्र की MLA

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से लेकर नकवी तक राजनेताओं ने कैसे मनाई होली, देखें तस्वीरें

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News