India Coronavirus Updates: भारत में पांच दिनों बाद 40 हजार से कम कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं. मौत का आंकड़ा भी कम हुआ है. मंगलवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 30,941 नए कोरोना केस आए और 350 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. वहीं 24 घंटे में 36,275 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 5684 एक्टिव केस कम हो गए.

देश में लगातार पांच दिन 40 हजार से ज्यादा कोरोना मामले दर्ज हुए थे. बुधवार को 46164, गुरुवार को 44658, शुक्रवार को 46759, शनिवार को 45083 और सोमवार को 42909 कोरोना मामले आए थे.

भारत में कोरोना के कुल मामले
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 27 लाख 68 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 38 हजार 560 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 19 लाख 59 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या तीन लाख से ज्यादा है. कुल 3 लाख 70 हजार लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 27 लाख 68 हजार 880

कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 19 लाख 59 हजार 680

कुल एक्टिव केस- तीन लाख 70 हजार 640

कुल मौत- चार लाख 38 हजार 560

कुल टीकाकरण- 64 करोड़ 5 लाख 28 हजार डोज दी गई

भारत में कोरोना मामले बढ़ने का मुख्य कारण केरल
केरल में सोमवार को कोविड के 19,622 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर प्रदेश में 40 लाख 27 हजार 30 हो गयी. यानी कि करीब 65 फीसदी केस केरल में देखें जा रहे हैं. बीते दिन 132 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 20,673 पर पहुंच गयी. केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 1,17,216 नमूनों की कोविड जांच होने के साथ संक्रमण की दर 16.74 फीसदी हो गयी है. वहीं दिल्ली में कल कोरोना के 20 नए मामले सामने आए और एक व्यक्ति की मौत हुई. यहां चार दिनों तक संक्रमण की वजह से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई.

64 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 30 अगस्त तक देशभर में 64 करोड़ 5 लाख 28 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 59.62 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 52 करोड़ 15 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 13.94 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.51 फीसदी है. एक्टिव केस 1.15 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 10वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
उत्तराखंड के धारचूला में बादल फटा, मकानों के ढहने से तीन बहनों समेत 5 महिलाओं की मौत

अमेरिका का बड़ा बयान- जो अफगान से निकलना चाहते हैं, उनके लिए कोई डेडलाइन नहीं, हम मदद करेंगे

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया