प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को ‘कृष्ण पंखी’ उपहार में दिया. ये चंदन की लकड़ी से बना है और इसके किनारों पर कलात्मक आकृतियों के माध्यम से भगवान कृष्ण की विभिन्न मुद्राओं को दर्शाया गया है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ‘पंखी’ को पारंपरिक उपकरणों के जरिए उकेरा गया है और इसके शीर्ष पर हाथ से नक्काशी कर तैयार की गई मोर की आकृति है जोकि भारत का राष्ट्रीय पक्षी है.

राजस्थान के चुरु में किया गया है निर्माण

इस ‘कृष्ण पंखी’ का निर्माण राजस्थान के चुरु में कुशल कारीगरों द्वारा किया गया है. यह कलाकृति शुद्ध चंदन की लकड़ी से बनी है जोकि मुख्य रूप से भारत के दक्षिणी भागों के जंगलों में मिलती है. आपको बता दें कि जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा दो दिवसीय यात्रा पर दिल्ली आये हुये हैं. फुमियो किशिदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने के अलावा 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. किशिदा प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर भारत के आधिकारिक दौरे पर आये हुये थे.

आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान किशिदा ने कहा कि हमारे दोनों देशों को खुले और मुक्त हिंद-प्रशांत के लिए प्रयास बढ़ाने चाहिए. इस दौरान उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी टिप्पणी करते हुये कहा कि जापान और भारत मिलकर इस दिशा में लगातार काम करेंगे कि जल्द से जल्द युद्ध समाप्त हो जाए.

वहीं उन्होंने भारत में निवेश की घोषणा करते हुये कहा कि जापान अगले पांच वर्षों में भारत में निवेश लक्ष्य को बढ़ाकर 5 ट्रिलियन येन या 3.2 लाख करोड़ रुपये कर देगा. भारत-जापान आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रगति समृद्धि और साझेदारी भारत-जापान संबंधों के आधार हैं.

भारत-जापान एक टीम

हम भारत में जापानी कंपनियों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पीएम मोदी ने भी जापान और भारत के बीच आर्थिक साझेदारी पर बोलते हुये कहा कि जापान भारत में सबसे बड़े निवेशकों में से एक है. भारत-जापान मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर ‘वन टीम-वन प्रोजेक्ट’ के रूप में काम कर रहा है.

Pakistan News: बागी सांसदों के खिलाफ इमरान खटखटाएंगे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, क्या मिलेगी राहत?

पाकिस्तान की सियासत में भूचाल, बागी सांसद, एकजुट विपक्ष और सेना की नाराजगी ने बढ़ाई पीएम इमरान खान की मुसीबत

About the Author
Latest entries
HighlightFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी