Cyclonic Storm: एक चक्रवाती तूफान के शनिवार की सुबह आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों में पहुंचने का अनुमान है. महाराष्ट्र तट पर एक कम दबाव के क्षेत्र से भारत के पश्चिमी तट और उत्तरी महाराष्ट्र और गुजरात में बुधवार से बारिश होने की संभावना है. इसी तरह, दक्षिण थाईलैंड पर कम दबाव 4 दिसंबर को पूर्वी तट पर एक चक्रवाती तूफान के रूप में उभरने की संभावना है. पहले से ही बारिश और बाढ़ से प्रभावित पूर्वी तट पर और अधिक बारिश होने की संभावना है, क्योंकि मंगलवार को दक्षिण थाईलैंड और पड़ोस में कम दबाव बना हुआ है और बुधवार तड़के तक अंडमान सागर में उभरने की संभावना है.

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों में इसके बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में चक्रवाती तूफान का रूप लेने की आशंका है. उसके बाद इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने, और सघन होने और चार दिसंबर, शनिवार की सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश-ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों में पहुंचने की संभावना है.

गुजरात समेत उत्तरी कोंकण में भारी और व्यापक बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार, गुजरात और उत्तरी कोंकण में भारी और व्यापक बारिश होने की संभावना है, जबकि हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1 और 2 दिसंबर को छिटपुट वर्षा होने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई इलाकों में आगामी दो-तीन दिन में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार दक्षिणी अंडमान सागर में आगामी 12 घंटों में कम दबाव के क्षेत्र के बनने की संभावना है. साथ ही राज्य में एक दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के भी सक्रिय होने की संभावना है.

आईएमडी ने गुजरात में किसानों को रबी की फसल की बोवाई नहीं करने और अनाज को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की सलाह दी है. साथ ही प्रभावित जिलों के किसानों को पानी की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया है ताकि खेतों में पानी नहीं भर पाए. पशुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह किसानों को दी गयी है.

ये भी पढ़ें-

महाराष्ट्र में जोखिम वाले देशों से आने पर 7 दिनों तक होना पड़ेगा क्वारंटीन, बतानी होगी 15 दिनों की ट्रैवल हिस्ट्री, जानें नई गाइडलाइन्स

आखिर इस पड़ोसी देश की ताकत का जवाब देने में कहां पिछड़ रहा है भारत?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया