बिहार के महान योद्धा और स्वतंत्रता संग्राम की अलख जगाने वाले बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव कार्यक्रम को धूमधाम, भव्य और ऐतिहासिक तरीके से मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रदेशस्तरीय एक बैठक बुधवार को आयोजित की गई. इस विजयोत्सव कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह भाग लेंगे. पार्टी कार्यालय में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने की. इस बैठक में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, बीजेपी प्रदेश के संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया सहित बिहार के कई मंत्री उपस्थित रहे.

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह की जन्मस्थली जगदीशपुर में 23 अप्रैल को आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरशोर से चल रही है. इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी क्षेत्रों से लोग पहुंचेंगे. उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर 1857 की क्रांति के नायक रहे बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती को ऐतिहासिक बनाने के लिए उस दिन कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें.

प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को देखें तो 1857 के संग्राम में भोजपुर जिला व वीर कुंवर सिंह का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित है. कुंवर सिंह ने 80 वर्ष की आयु में ब्रिटिश सत्ता के विरुद्ध तलवार म्यान से खींचकर अंग्रेजों को यह संदेश दे दिया कि पौरुष और इच्छा शक्ति के समक्ष उम्र बाधा नहीं होती. उन्होंने दमन व शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ी.

इस मौके पर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि अगर आज हम आजाद भारत में चैन की सांस ले रहे हैं तो उसकी वजह कुंवर सिंह जैसे वीर ही हैं. ऐसे नायकों को पूरे देश से सम्मान मिलना जरूरी है और ऐसा तभी होगा जब इनके बारे में केवल बिहार के लोग ही नहीं देश, दुनिया के लोग जाने. उन्होंने कहा कि विजयोत्सव का आयोजन ऐतिहासिक होगा.

उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि 1857 के गदर की जब बात होती है, तो बाबू कुंवर सिंह के शौर्य और पराक्रम की कहानियां सुनकर हर भारतीय गदगद हो जाता है. आज आने वाली पीढ़ियों को यह बताने की जरूरत है. उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने बैठक में कहा कि विजयोत्सव को ऐतिहासिक बनाना हर नागरिक का कर्तव्य है. आज जो हमे आने वाली पीढ़ी देखेगी वही सीखेगी. आज जरूरत है वीर सेनानियों के कार्यों से आने वाली पीढ़ी को अवगत कराया जाए.

इस बैठक को पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, सिद्धार्थ शंभू , प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल और ओम प्रकाश भुवन ने संबोधित किया. बैठक में 13 जिलों के अध्यक्ष सहित बिहार सरकार के मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, शाहनवाज हुसैन, सम्राट चौधरी, नितिन नवीन, जीवेश मिश्र, नीरज कुमार बबलू, जनक राम, प्रमोद कुमार, सांसद रामकृपाल यादव, सहित राज्य में पार्टी के सांसद, विधायक, विधान पार्षद उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ेंः
’शादी के बाद दूल्हे की नसबंदी कराने जैसा है गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का पद’: हार्दिक पटेल

राजस्थान पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी, करौली हिंसा को लेकर गहलोत सरकार पर साधा निशाना

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’