लगातार महंगाई की मार झेल रही जनता को इससे थोड़ा निजात देने के लिए सरकार ने एक बड़ा अहम कदम उठाया है. कॉटन का दाम कम करने के लिए सरकार ने कॉटन के आयात पर सभी कस्टम ड्यूटी हटाने का फ़ैसला किया है. इस छूट का लाभ पूरी टेक्सटाइल चेन को मिलेगा. यानी अब यार्न, फ़ैब्रिक, कपड़े और कॉटन से बने अन्य सभी सामानों की लागत कम आएगी, जिससे टेक्सटाइल इंडस्ट्री और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी. जिससे की आने वाले दिनों में कपड़ों के दामों में कुछ राहत देखने को मिल सकती है.

टेक्सटाइल इंडस्ट्री की ओर से की गई थी मांग

टेक्सटाइल इंडस्ट्री की ओर से 5% बेसिक कस्टम ड्यूटी को हटाने की मांग की जा रही थी. इसके अलावा कच्चे कॉटन पर 5% एग्रिकल्चर इंफ़्रास्ट्रकचर और डेवलपमेंट सेस को भी हटाने की मांग की जा रही थी.

सीबीआईसी ने जारी किया इम्पोर्ट से टैक्स हटाने का नोटिफ़िकेशन

द सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ इनडाइरेक्ट टैक्सेज़ एंड कस्टम (CBIC) ने कॉटन के इंपोर्ट पर से कस्टम ड्यूटी और एग्रिकल्चर इंफ़्रास्ट्रकचर डेवलपमेंट सेस हटाने का नोटिफ़िकेशन जारी कर दिया है.

कब से कब तक मिलेगी टैक्स में छूट

सीबीआईसी के नोटिफ़िकेशन के अनुसार 14 अप्रैल 2022 से 30 सितम्बर 2022 तक यानी आज से साढ़े पांच महीने तक कॉटन इम्पोर्ट पर ये छूट जारी रहेगी.

इसे भी पढ़ेंः
महंगाई से आम लोगों की टूटी कमर, पिछले 1 महीने में चीजों की कीमतों में इस तरह से हुए बदलाव

Covid-19: अगर किसी जानने वाले को कोविड हुआ हो तो उससे कितने दिन बाद मिलना सेफ है? बच्चों को संक्रमण से कैसे बचाएं?

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’