बाबा साहेब आंबेडकर की 131वीं जयंती पर एक सभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन हिंसा पर बयान दिया. उन्होंने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि उनकी सरकार दंगों में लिप्त पाए गए किसी व्यक्ति को नहीं बख्शेगी. साथ ही उन्होंने खरगोन में हुई हिंसा में कथित तौर से शामिल लोगों के ‘अवैध ढांचों’ को गिराने की कार्रवाई को भी उचित ठहराया. रामनवमी समारोह के दौरान आगजनी और पथराव की घटनाओं के बाद रविवार शाम से खरगोन में कर्फ्यू लगा दिया गया है. पुलिस ने हिंसा में शामिल 121 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

शिवराज सिंह चौहान ने महू कस्बे में एक सभा को संबोधित करते हुए सवाल किया, ‘‘खरगोन में दंगाइयों द्वारा अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों के घरों में आग लगा दी गई थी. ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए? कुछ लोग राज्य में दंगा फैलाने की साजिश कर रहे हैं. वे प्रदेश को आग लगाना चाहते हैं, मैं लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील करता हूं. लेकिन इसके बाद भी लोग शंति नहीं बना कर रखेंगें और दंगा करेगें तो मामा छोड़ेगा नहीं फिर दंगाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.’’ साथ ही सीएम ने बाबा साहेब आंबेडकर की 131वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी.

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की आलोचना
सीएम ने सोशल मीडिया पर झूठी तस्वीर पोस्ट करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की भी आलोचना की. खरगोन हिंसा पर टिप्पणी करते हुए दूसरे राज्य की एक मस्जिद की तस्वीर ट्वीट करके कथित तौर पर धार्मिक दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए पुलिस ने सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. लोगों से हनुमान जयंती, गुड फ्राइडे और ईद सहित सभी त्योहारों को उत्साह और सद्भाव के साथ मनाने की बात कहते हुए सीएम ने कहा, ‘‘मेरी सरकार आप सभी के साथ है.’’ सीएम ने आश्वासन दिया कि दंगाइयों द्वारा जलाए गए मकानों को उनकी सरकार फिर से बनवाएगी और आगजनी में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा.

माफियाओं की जमीन गरीबों में बांटी जाएगी
सीएम के मुताबिक उनकी सरकार ने बुलडोजर की मदद से प्रदेश में 21 हजार एकड़ जमीन माफियाओं से मुक्त कराई है. उन्होंने घोषणा की, ‘‘यह जमीन गरीबों में बांटी जाएगी.’’साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि डॉक्टर आंबेडकर से जुड़े पांच स्थानों को ‘पंच तीर्थ’के रुप में विकसित किया है, आगे उन्होंने कहा, ‘‘आज, मैंने इन पंच तीर्थों- महू, नागपुर (दीक्षा भूमि), दिल्ली, मुंबई और लंदन को भी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में शामिल करने का फैसला किया है.’’ मध्य प्रदेश में हिंसा मामले को लेकर आलोचना करने के लिए एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उन्हें राज्य का दौरा कर खुद देखना चाहिए कि मध्य प्रदेश में सभी जाति-धर्म के लोग सुरक्षित हैं.

ये भी पढ़ें:

Pakistan: इमरान खान के राज में पत्नी बुशरा बीबी की सहेली हुई मालामाल! चार गुणा तक बढ़ गई संपत्ति

चीन की ‘नापाक’ साजिश का खुलासा! लद्दाख के पास भारत के पावर ग्रिड और इमरजेंसी रेस्पॉन्स सिस्टम को साइबर हैकर्स ने बनाया निशाना

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’