साउथ ईस्ट दिल्ली के जामिया इलाके में एक फास्टफूड रेस्टोरेंट में एसी मेटिनेंस के समय अचानक ब्लॉस्ट होने से हड़कंप मच गया है. जिसकी वजह से 6 लोग जख्मी हो गये हैं. दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सवा 4 बजे साउथ ईस्ट दिल्ली के जामिया इलाके में उनको जामिया इलाके से एक इमरजेंसी कॉल आई थी जिसमें 6 लोग जख्मी हो गये हैं. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार जामिया नगर के तिकोना पार्क इलाके में ‘The Waffle Mania’नाम के रेस्टोरेंट में ब्लास्ट हुआ है. स्थानीय लोगों के मुताबिक वहां पर एक एसी में मरम्मत का काम चल रहा था तभी धमाका हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग घटनास्थल पर पहुंचा. घायलों को होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने कहा, "ओखला विधानसभा क्षेत्र के तिकोना पार्क के पास एक रेस्टोरेंट में डीप फ्रीजर फटने की वजह से लोगों के घायल होने की ख़बर बड़ी दुख वाली है, हमने घायलों को होली फैमली अस्पताल में भर्ती कराया है. अल्लाह से मेरी यही दुआ है कि सभी लोगों की जान बच जाए और सब जल्दी ही सेहतमंद होकर घर लौटें."

ओखला विधानसभा क्षेत्र के तिकोना पार्क के पास एक रेस्टोरेंट में डीप फ्रीजर फटने की वजह से लोगों के घायल होने की ख़बर बड़ी दुख वाली है, हमने घायलों को होली फैमली अस्पताल में भर्ती कराया है।
अल्लाह से मेरी यही दुआ है कि सभी लोगों की जान बच जाए और सब जल्दी ही सेहतमंद होकर घर लौटें। pic.twitter.com/nxGeVyJOid
— Amanatullah Khan AAP (@KhanAmanatullah) April 14, 2022

घटना के कारण का अभी पता नहीं

दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. पुलिस ने कहा है कि वह मामले की जांच कर रही है लेकिन अभी तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

भारतीय लोकतंत्र हमें नए विचारों को स्वीकारने की प्रेरणा देता है- पीएम मोदी

दिल्ली में बढ़ते कोविड मामलों के बीच मनीष सिसोदिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, स्कूलों को जल्द जारी होंगे दिशा-निर्देश

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’