दिल्ली के गैर सरकारी संगठन ने कहा- राम मंदिर के लिए 115 देशों से मंगवाया गया जल

दिल्ली के एक गैर सरकारी संगठन ने बुधवार को दावा किया कि उसने अयोध्या में राम मंदिर के लिए 115 देशों से पानी मंगवाया है. गैर सरकारी संगठन ‘दिल्ली स्टडी सर्किल’ के अनुसार ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, कनाडा, चीन, कंबोडिया, क्यूबा, डीपीआर कांगो, फिजी, फ्रांस, जर्मनी, इटली, इंडोनेशिया, आयरलैंड, इजराइल, जापान, केन्या, लाइबेरिया, मलेशिया, मॉरिशस, म्यामां, मंगोलिया, मोरक्को, मालदीव और न्यूजीलैंड से जल मंगवाया गया है.

इस गैर सरकारी संगठन के प्रमुख और दिल्ली से बीजेपी के पूर्व विधायक विजय जॉली ने कहा कि बीजेपी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी, विश्व हिंदू परिषद के दिवंगत अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें ऐसा करने की प्रेरणा मिली. पीएम मोदी ने पिछले साल पांच अगस्त को राम मंदिर की आधारशिला रखी थी.

विजय जॉली ने कही ये बात

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘ऐसे समय में जब लोग कोविड-19 महामारी की वजह से एक देश से दूसरे देश की यात्रा नहीं कर पा रहे हैं तो आस्था और विश्वास के अपने ऐतिहासिक मिशन में हम सफल हुए. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम सिर्फ अयोध्या के लोगों के लिए पूजनीय नहीं है बल्कि आधुनिक समय में दुनिया भर के लाखों लोग उनकी पूजा करते हैं.’ इस संगठन की योजना अगले महीने इस जल को अयोध्या भेजने की है. बता दें कि अयोध्या में भव्य तरीके से श्री राम मंदिर का निर्माण हो रहा है. साल 2023 के आखिरी तक मंदिर का निर्माण पूर्ण होने की संभावना है. देश और दुनिया के लोग इस मंदिर के निर्माण के लिए दान भी दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

Akhilesh Yadav बोले- लोकतंत्र के साथ ठगी करने की रणनीति बना रही है भाजपा, हो रही है साजिश

Congress MLA praised BJP MP: कांग्रेस विधायक ने बीजेपी सांसद की तारीफ करते हुए मांगी ये मदद, जानें- क्या है मामला

About the Author

Team My Nation News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *