समंदर में अब भारतीय नौसेना से टकराना दुश्मनों के लिए आसान नहीं होगा. भारतीय नौ सेना की सेवा में जल्द ही एक और पनडुब्बी शामिल होने वाली है. समुद्री सरहदों की रक्षा के लिए आईएनएस वागशीर (INS Vagsheer) सबमरीन जल्द ही भारतीय नौसेना का हिस्सा बनेगी. आईएनएस वागशीर पनडुब्बी 20 अप्रैल को लॉन्च की जाएगी. प्रोजेक्ट -75 के तहत छठी पनडुब्बी जल्द ही भारतीय सेवा में दाखिल होगी. इस पनडुब्बी से भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ेगी. आईएनएस वागशीर पनडुब्बी 20 अप्रैल को लॉन्च की जाएगी. इस पनडुब्बी का निर्माण पूरा हो चुका है. लगभग 40 फीसदी भारतीय निर्मित उपकरण इस पनडुब्बी में लगाए गए हैं.

INS वागशीर 20 अप्रैल को होगी लॉन्च

आईएनएस वागशीर 20 अप्रैल को लॉन्च होने के बाद 12 महीने तक पनडुब्बी का समुद्र में परीक्षण किया जाएगा, जिसके बाद यह भारतीय नौसेना में प्रवेश करेगी. आईए जानते हैं कि INS Vagsheer की क्या विशेषताएं हैं?

आईएनएस वागशीर की विशेषताएं

1. यह पनडुब्बी स्कॉरपीन यान कलावरी क्लास डीजल-इलेक्ट्रिक सबमरीन है

2. आईएनएस वागशीर बेहद आधुनिक नैविगेशन, ट्रैकिंग सिस्टम से लैस है

3. दुश्मन देशों की चालों को बेकार किया जा सके इसलिए इसमे कई तरह के हशियारों को भी शामिल किया गया है

4. कम शोर से दुश्मन को आसानी से गुमराह करने की क्षमता के साथ 18 टॉरपीडो रखने के लिए आईएनएस वागशीर में क्षमता है

5. इसके साथ ही छह टॉरपीडो एक साथ दुश्मनों की तरफ छोड़े जा सकते हैं

6. साथ ही जहाज रोधी मिसाइलें पनडुब्बी की खासियत है. यह पनडुब्बी 50 दिनों तक पानी में रह सकती है

आईएनएस वागशीर पनडुब्बी की आंतरिक तकनीक फ्रांसीसी और एक स्पेनिश कंपनी द्वारा अधिग्रहित की गई है. जबकि निर्माण भारतीय शैली में किया गया है. प्रोजेक्ट-75 के तहत अब तक भारत की सुरक्षा के लिए 5 अत्याधुनिक पनडुब्बियों को तैनात किया गया है. भारत की युद्ध क्षमता बढ़ाने वाली इस सीरीज की यह आखिरी पनडुब्बी है. साथ ही अत्याधुनिक तकनीक और क्षमता से लैस है.

ये भी पढ़ें:

Amarnath Yatra 2022: 30 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, इस तरह से रखी जाएगी पैनी नजर, जानिये इस बार क्या है खास

एक बार फिर बच्चों की पढ़ाई पर मंडरा रहा है कोरोना का कहर

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’