पाकिस्तान में भारतीय मिसाइल गिरने का मामला, संसद में राजनाथ सिंह का बयान, केंद्र सरकार ने दिया ये बड़ा आदेश

अनजाने में पाकिस्तान में गिरी भारतीय मिसाइल के मामले में सरकार ने कड़ा रूख अपनाते हुए देश की मिसाइलों की जांच और देखभाल से जुड़े एसओपी की समीक्षा करने का आदेश दिया है. मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद को बताया कि सरकार ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए एक उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.

संसद में दिए अपने बयान में रक्षा मंत्री ने कहा कि भले ही हमारे मिसाइल सिस्टम अत्यंत सुरक्षित और भरोसेमंद हैं, लेकिन अगर उसमें किसी तरह की कोई खामी पाई जाती है तो उसे तुरंत दूर किया जाएगा. यही वजह है कि इस घटना के संदर्भ में ऑपरेशन्स, मेंटनेंस और इंस्पेक्शन यानी निरीक्षण के लिए स्टैंडर्ड ओपरेटिंग प्रोसिजर यानि एसओपी की समीक्षा की जा रही है. राजनाथ सिंह ने कहा कि हम अपने वैपन सिस्टम्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं.

राजनाथ सिंह ने साफ तौर से कहा कि 9 मार्च को जो घटना हुई वो मिसाइल के निरीक्षण के दौरान अनजाने में हुई थी. हालांकि उन्होनें कहा कि वे सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे मिसाइल सिस्टम बेहद सुरक्षित और भरोसेमंद हैं. हमारी सेफ्टी प्रक्रिया और प्रोटोकॉल उच्चस्तरीय हैं और समय-समय पर इकी समीक्षा की जाती है. रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारे सशस्त्र-बल बेहद अनुशासित और बेहतरीन ट्रेनिंग लिए हुए हैं. उन्होनें कहा कि इस तरह के मिसाइल सिस्टम को हैंडल करने का हमारी सेनाओं को एक अच्छा अनुभव है.

आपको बता दें कि 9 मार्च को भारत की एक सुपरसोनिक मिसाइल निरीक्षण के दौरान अनजाने में पाकिस्तान के मिया चन्नू इलाके में जाकर गिर गई थी. हालांकि, इस घटना में किसी की जान तो नहीं गई थी लेकिन जिस कोल्ड-स्टोरज पर ये जाकर गिरी थी वो पूरी तरह से तबाह हो गया था. पाकिस्तान ने इस घटना को लेकर कड़ा ऐतराज जताया था और एक साझा-जांच की मांग की थी. पाकिस्तान ने यहां तक आरोप लगा दिया था कि भारत की ये मिसाइलें कोई रौग-एलीमेंट तो हैंडल नहीं कर रहे थे.

हालांकि, भारत ने इस बात का खुलासा नहीं किया था कि ये कौन सी सुपरसोनिक मिसाइल है लेकिन ये माना जा रहा है कि ये भारत की ब्रह्मोस मिसाइल थी.

Ukraine-Russia War: कीव की सड़कों पर साथ दिखे ब्रिटेश पीएम बोरिस जॉनसन और जेलेंस्की, लोगों से जाना हालचाल

Pakistan में सियासी हलचल तेज, इमरान के घर कोर कमेटी की बैठक, शहबाज ने PM पद के लिए दाखिल किया नामांकन

About the Author

Team My Nation News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *